फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Wishes: प्रियजनों को दें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, भेजें ये ट्रेंडी वॉलपेपर

Tue, 14 Nov 2023 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां गोवर्धन पूजा 2023 के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए परिचितों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
Govardhan Puja Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala
Happy Govardhan Puja 2023 Wishes : इस वर्ष गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जा रही है। गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण से संबंधित है। कहा जाता है कि बाल्यकाल में कान्हा ने ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी बृजवासी आ गए और मूसलाधार वर्षा से खुद की रक्षा की। उसके बाद से हर साल गोवर्धन पूजा की जाने लगी। गोकुल वृंदावन में मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत बादलों को रोककर बृज में वर्षा कराते हैं ताकि कृषि अच्छी हो सके। कृषि और कृष्ण के इस पर्व के मौके पर महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं और अन्नकूट का भोग गोवर्धन और श्रीकृष्ण को अर्पित करती हैं। 

गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को इस दिन के महत्व के बारे में बताएं। गोवर्धन पूजा से जुड़ी कथा सुनाएं ताकि लोग मिलकर यह पर्व उत्साह से मना सकें। दिन की शुरुआत गोवर्धन पूजा के सुंदर संदेशों को करीबियों को भेजकर कर सकते हैं। यहां गोवर्धन पूजा 2023 के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए परिचितों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
Govardhan Puja Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा।
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय कृष्ण का नारा।


गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई
विज्ञापन

3 of 6
Govardhan Puja Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala
जन की रक्षा के लिए
एक उंगली पर पहाड़ उठाया।
उसी कन्हैया की याद में
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।


गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई

4 of 6
Govardhan Puja 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।


गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई
विज्ञापन

5 of 6
Govardhan Puja Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala
मुरली मनोहर ब्रज की धरोहर,
वो नंदलाला श्री गोपाला।
सब मिलकर मचाओ धूम,
क्योंकि कान्हा है आने वाला।


गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Govardhan Puja 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया।
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
कान्हा ही रक्षक कहलाया।


गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें