फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Wishes: 'खुल गए भाग्य हमारे, गजानन घर पधारे', इन संदेशों से दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Wed, 27 Aug 2025 07:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Chaturthi 2025 Wishes in Hindi: यहां गणेश चतुर्थी और गणपति उत्सव के कुछ आकर्षक वॉलपेपर, भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जो आप डाउनलोड करके या कॉपी करके भेज सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Ganesh Chaturthi 2025 Wishes in Hindi: इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। गणेश चतुर्थी से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। मान्यता है कि भगवान गणेश 10 दिन के लिए धरती पर अपने भक्तों के घर आकर वास करते हैं। इस दौरान गणपति पंडाल सजते हैं। लोग अपने घर, कॉलोनी या मंदिर में गणपति स्थापना करते हैं। 10 दिन तक उनका पूजन, भजन और एकदंत के पसंदीदा भोग को अर्पित किया जाता है। वहीं अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन होता है।

इस गणेश उत्सव की शुरुआत अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को गणपति के शुभ संदेश भेजकर करें। सभी के साथ गणेश उत्सव मनाना चाहते हैं लेकिन दूर होने के वजह से साथ नहीं हो सकते तो व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम के माध्यम से करीबियों को गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। मंगल कामनाओं के साथ ही प्रियजन गणेश जी के नाम के साथ इस दिन और त्यौहार की शुरुआत करेंगे तो उन्हें भी गौरी पुत्र गणेश का आशीर्वाद मिलेगा। 

यहां गणेश चतुर्थी और गणपति उत्सव के कुछ आकर्षक वॉलपेपर, भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जो आप डाउनलोड करके या कॉपी करके भेज सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।


गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 6
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गणपति बप्पा मोरया, 
मंगल मूर्ति मोरया।


गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

 
 
 
 

4 of 6
गणेश चतुर्थी 2025 - फोटो : Amar Ujala
सिद्धि गणपति, लक्ष्मी गणपति।
महा गणपति, देवों में श्रेष्ठ मेरे गणपति।


गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

5 of 6
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिन काम न बने, अरज सुन मेरी।
रिद्धि-सिद्धि संग करो भवन में फेरी,
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

रिद्धि-सिद्धि के तुम हो दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
तुझमें ज्ञान-सागर अपार
प्रभु कर दे मेरी नैया पार।


गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें