फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Father's Day 2022 Wishes: पिता को भेजें फादर्स डे पर ये खास संदेश, दिल छू लेंगी आपकी शुभकामनाएं

Sun, 19 Jun 2022 01:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
Happy Father's Day 2022 Wishes: जीवन में हर रिश्ते की अपनी भूमिका और अहमियत होती है, लेकिन माता-पिता का बच्चों से रिश्ता हर रिश्ते के ऊपर और अटूट होता है। मां और पिता अपने बच्चे से जिस तरह का प्यार करते हैं, वह स्वार्थ और शर्तों से परे होता है। हर रिश्ते को इंसान खुद से बनाता है, लेकिन माता पिता के साथ एक बच्चे का रिश्ता भगवान बनाकर भेजते हैं। मां अपने बच्चे पर मातृत्व लुटाकर प्यार जताती है तो वहीं पिता बच्चे की जरूरतों को पूरा करके अपना स्नेह व्यक्त करते हैं। अक्सर माता बच्चे के वर्तमान, उसकी आज की खुशी पर ध्यान देती है लेकिन पिता बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने का काम करते हैं। पिता बच्चे के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। पिता के इसी प्यार, स्नेह और बलिदान को मनाने के लिए हर साल दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 19 जून को मनाया जा रहा है। अगर आप भी अपने पिता को फादर्स डे के मौके पर शुभकामना संदेश देना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं। इन्हें आप पिता को व्हाट्सएप, फेसबुक पर भेज सकते हैं और उनके लिए अपना प्यार और लगाव व्यक्त कर सकते हैं। ये रहे फादर्स डे के शुभकामना संदेश। 
विज्ञापन

2 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
मैंने पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया
जब जरूरत हुई, पिता को हमेशा साथ पाया।

Happy Father's Day 
विज्ञापन

3 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
मेरा साहस, मेरा सम्मान हैं पिता
मेरी ताकत, मेरी पहचान हैं पिता।

Happy Father's Day 

4 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
दुनिया में बहुत संघर्ष है, ये मैंने बड़े होकर जाना
जब बच्चा था, पापा ने हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा।

Happy Father's Day 
विज्ञापन

5 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
बिना कहे, वह हर बात जान जाते हैं
वह पिता हैं, मेरी हर बात मान जाते हैं।

Happy Father's Day 
विज्ञापन

6 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं।

Happy Father's Day 
विज्ञापन

7 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
आज का एक दिन पापा के नाम कर दूं
कह दो अपनी जान आपके नाम कर दूं।

Happy Father's Day 
विज्ञापन

8 of 8
Happy Father's Day 2022 - फोटो : amar ujala
अजीज भी हैं, वह मेरा नसीब भी हैं
दुनिया की भीड़ में सबसे करीब भी हैं।
उनकी दुआ से चलती है मेरी जिंदगी
क्योंकि खुदा भी हैं वह, मेरी तकदीर भी हैं।

Happy Father's Day
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें