Happy Family Day 2022: परिवार समाज की वह छोटी इकाई है, जो व्यक्ति को एक सुरक्षित और प्यारा माहौल देता है। परिवार व्यक्ति और समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। परिवार में कई सदस्य होते हैं, सभी की अपनी अपनी पसंद -नापसंद, अलग अलग विचार और रहन-सहन का तरीका होता है। लेकिन ये सभी अपने अलग व्यक्तित्व के बाद भी एक दूसरे के साथ लगाव से रहते हैं। हालांकि कई बार अलग व्यक्तित्व होने के कारण परिवार के सदस्यों में किसी न किसी बात पर अनबन हो जाती है। कभी पति-पत्नी तो कभी भाई-बहनों के बीच लड़ाई झगड़े होना आम बात है। बच्चे बड़े होने लगते हैं तो माता-पिता के सामने अड़ियल रवैया अपनाने लगते हैं। कई बार यह लड़ाई-झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि परिवार में क्लेश होने लगता है। परिवार में प्यार और शांति खत्म होने लगती है और सदस्य एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं। तलाक, माता-पिता का घर छोड़कर अलग रहने वाले बच्चे, घर से भागने वाले बच्चे, ये सब अनबन को सही समय पर खत्म न करने का नतीजा होता है। ऐसे में अगर आपके परिवार में भी किसी सदस्य से आए दिन झगड़े होते हैं, तो रिश्ते सुधारने और परिवार में प्यार व सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीके।