फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easter 2025: 'ईश्वर की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे', ईस्टर के खास मौके पर अपनों को भेजें ऐसे प्यार भरे संदेश

Sun, 20 Apr 2025 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां ईस्टर के लिए कुछ सुंदर और भावपूर्ण बधाई संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को भेज सकते हैं
विज्ञापन
1 of 7
इस खास मौके पर अपनों को भेजें ऐसे प्यार भरे संदेश - फोटो : Adobe stock
Happy Easter Sunday 2025: क्रिसमस के बाद ईस्टर के त्योहार का इंतजार ईसाई धर्म के लोग काफी बेसब्री से करते हैं। ये काफी खुशी का दिन होता है। जहां एक तरफ गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान व त्याग से जुड़ा दिन है तो वहीं ईस्टर ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने का दिन है। इसी के चलते गुड फ्राइडे के बाद आने वाले संडे यानी रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।

इस बार गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया गया था, इसलिए ईस्टर का त्योहार 20 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हर जगह ईस्टर को खास तरीके से मनाया जाता है। कुछ लोग ईस्टर के मौके पर अलग अलग तरह के अंडों को सजाते हैं और एक दूसरे को भेंट में अंडे देते हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं।

यदि आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने नहीं जा पा रहे हैं तो उन्हें फोन पर ही कुछ प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं। यहां इस लेख में कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने अपनों को भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी ईस्टर - फोटो : Adobe stock
दुख के बाद सुख और अंधकार के बाद उजाला आता है - यही है ईस्टर का संदेश

हैप्पी ईस्टर
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी ईस्टर - फोटो : Adobe stock
ईस्टर के अंडे, फूलों की खुशबू और प्यारे खरगोश,
सब मिलकर आपके जीवन में खुशियां लाएं

हैप्पी ईस्टर

4 of 7
हैप्पी ईस्टर - फोटो : Adobe stock
ईस्टर आपके जीवन में नई उम्मीद, नई शुरुआत और ढेर सारी खुशियां लाए

हैप्पी ईस्टर
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी ईस्टर - फोटो : Adobe stock
यीशु मसीह के प्रेम की ज्योति आपके जीवन को रोशन करे।

हैप्पी ईस्टर


 
विज्ञापन

6 of 7
happy Easter - फोटो : Adobe stock
आज का दिन हमें यह सिखाता है कि अंधकार के बाद हमेशा प्रकाश आता है।

सभी को ईस्टर की बधाई 

Relationship Tips: खेल-खेल में मजबूत करें अपना हर रिश्ता, ये तरीके आएंगे आपके काम
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी ईस्टर - फोटो : Adobe stock
ऐ खुदा आ गए तुम वापस पास हमारे
तरस गए थे दर्शन को हम तुम्हारे
जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने
चमका दी किस्मत, पूरे किए सपने हमारे।

हैप्पी ईस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें