फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025 Wishes: आने वाला है दशहरा, प्रियजनों को एडवांस में भेज दें शुभकामना संदेश

Wed, 01 Oct 2025 12:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Dussehra Wishes in Hindi: ये सीख आप कुछ शुभ संदेशों के जरिए भी दे सकते हैं। दशहरा के मौके पर प्रियजनों को संदेश भेजकर पर्व की शुभकामनाएं दे और सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
1 of 6
दशहरा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Dussehra Wishes in Hindi: दशहरा का पर्व आने वाला है। आज महानवमी मनाई जा रही है, जहां आज माता दुर्गा के नौ दिवसीय पर्व का समापन हो रहा है, वहीं दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाएगा। इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। यह दिन भगवान राम से जुड़ा है। अयोध्या के राजकुमार जब 14 वर्षों के वनवास के लिए गए थे, तो उनकी पत्नी माता सीता का हरण लंका के राजा रावण ने किया। रावण के अहंकार, अधर्म और असत्य का विनाश करते हुए श्रीराम ने उनका वध किया। 

ऐसे में विजयदशमी असत्य, अधर्म और अहंकार पर विजय का पर्व है। दशहरा हमें सीख देता है कि अपने जीवन में रावण के अवगुण मन आने दो। अहंकार और अधर्म से दूर रहो। सत्य के मार्ग पर चलो और श्रीराम के पदचिन्हों पर चलते हुए सत्कर्म करो। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भी रामायण की सीख से प्रेरित करें और मिलकर यह पर्व मनाएं। 

ये सीख आप कुछ शुभ संदेशों के जरिए भी दे सकते हैं। दशहरा के मौके पर प्रियजनों को संदेश भेजकर पर्व की शुभकामनाएं दे और सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

2 of 6
दशहरा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
भीतर के रावण को जो आग खुद  लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।

दशहरा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
दशहरा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
दशहरा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
दशहरा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
हृदय में धारण करें
प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दशहरा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रावण का सर्वनाश हो,
हर हृदय में श्री राम 
का वास हो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें