फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी दिवाली: "हर घर में जलें राम नाम के दीप..." दीपावली पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

Sun, 08 Nov 2026 08:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Diwali Status: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और परिजनों को शुभकामा संदेश भेजकर प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशियां मनाएं। यहां से आकर्षक वाॅलपेपर और स्टेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली की शुभकामना संदेश - फोटो : AI

Happy Diwali Wishes 2026: दीपावली का त्योहार सिर्फ दीपों की रोशनी और खुशियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसका संबंध प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की पावन यादसे भी जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे थे, तब उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीपों से रोशन कर दिया था। तभी से दीपावली को बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक के रूप में मनाने की परंपरा प्रचलित है।

इस खास अवसर पर अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए दिवाली की भक्तिमय शायरियां, कोट्स, कविताएं और वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं। इन्हें काॅपी पेस्ट करके या आसानी से डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली की शुभकामना संदेश - फोटो : AI
--------------------------------
 

अयोध्या की गलियों में फिर दीपों की बहार हो,
हर घर में प्रभु श्रीराम के नाम का जयकार हो।
चौदह वर्ष बाद लौटे थे जब रघुनंदन अपने धाम,
तभी से रोशन है दीपावली, जय श्रीराम, जय श्रीराम!

दिवाली की शुभकामनाएं!

----------------------------------

 

विज्ञापन

3 of 5
दिवाली की शुभकामना संदेश - फोटो : AI
------------------------------

चौदह वर्ष का वनवास बिताकर, राम अयोध्या आए थे।
खुशियों के दीप जलाकर, सबने उत्सव मनाए थे।
आज फिर वही प्रेम और श्रद्धा हर दिल में जगाएं,
प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन रोशन बनाएं।

दिवाली की शुभकामनाएं!

-------------------------

4 of 5
दिवाली की शुभकामना संदेश - फोटो : AI
------------------------------
 

हर आंगन में दीप जले, हर चेहरे पर मुस्कान हो,
प्रभु श्रीराम की कृपा से सुखमय हर इंसान हो।
जिस दिन राम अयोध्या लौटे, खुशियों का त्योहार हुआ,
उस पावन याद में दीपावली का सुंदर श्रृंगार हुआ।

दिवाली की शुभकामनाएं!

------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैप्पी दिवाली - फोटो : AI
----------------------------
 

वनवास की राहों को पार कर प्रभु अयोध्या आए थे,
उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे।
आओ इस दिवाली राम नाम की ज्योति जलाएं,
प्रेम, सत्य और धर्म का संदेश घर-घर पहुंचाएं।

दिवाली की शुभकामनाएं!

--------------------------------------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें