फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024 Wishes: कई जगह आज भी मनाई जाएगी दिवाली, इन संदेशों के साथ अपनों को दें बधाई

Fri, 01 Nov 2024 08:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैसे तो सभी जगह कल दिवाली का त्योहार मनाया गया था, लेकिन कई जगहों पर दिवाली की पूजा आज भी की जाएगी। ऐसे में अपने प्रियजनों को 1 नवंबर को भी दिवाली की बधाई भेजें।
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Diwali Wishes 2024: देश भर में 31 अक्तूबर के दिन दीपावली का त्योहार मनाया गया है। ये त्योहार खुशियों, उत्साह और रोशनी का दिन है। इस दिन लोग अपने परिवार के साथ मिलकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपने घरों में दिए जलाकर घर को जगमगाते हैं।

वैसे तो यह हर कोई जानता है कि दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है लेकिन इस साल तिथि को लेकर लोगों में काफी संशय है। इसी वजह से आधे लोगों ने 31 अक्तूबर के दिन दिवाली मनाई जबकि कई जगहों पर 1 नवंबर को दिवाली पूजा की जाएगी।

ऐसे में यदि आपके घर भी 1 नवंबर को दिवाली की पूजा की जाएगी तो आप अपनों को यह खास दिवाली के संदेश जरूर भेजें। यहां कुछ खूबसूरत दिवाली के संदेश और वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिसे आप डाउनलोड करके अपने प्रियजन दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योहार।

शुभ दीपावली
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
जगमग-जगमग आई दिवाली
खुशियां ढेरों लाई दिवाली
घर आंगन में खुशियां महके प्यार,
स्नेह की रंगोली छाई दिवाली

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
दीपावली का यह पावन त्योहार,
आपके जीवन में खुशियां लाए अपार,
लक्ष्मी विराजमान हों आपके द्वार,
शुभकामनाएं आप हमारी करें स्वीकार

दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
श्री राम जी आपके संसार में सुख की बरसात करें, और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से आपका घर आंगन रौशन हो

आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

आपको आशीर्वाद मिले गणेश से,
विद्या मिले सरस्वती से,
दौलत मिले लक्ष्मी से,
प्यार मिले सब से,
दिवाली पर यही दुआ है दिल से।

शुभ दीपावली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें