फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Diwali 2023: दिवाली के शुभकामना संदेश भेजकर अपनों को दें बधाई, यहां से वॉलपेपर डाउनलोड करें

Sun, 12 Nov 2023 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां दिवाली के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके अपनों को भेजकर दिन की शुरुआत कीजिए।
विज्ञापन
1 of 7
Diwali Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala
Happy Diwali 2023 Wishes: इस वर्ष 12 नवंबर 2023 को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व दिवाली केवल घर में रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि जीवन को प्रकाशमय करने का उत्सव है। दीपोत्सव पांच दिन का पर्व है, जिसे धनतेरस से भाई दूज तक हर दिन लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मनाते हैं। दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजा की जाती है। घर और मंदिर की सजावट के साथ ही लोग घर के कोने कोने को दीपक व इलेक्ट्रिक लाइट्स से प्रकाशित करते हैं।

दीपावली के पावन पर्व पर करीबियों का मुंह मीठा कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दें। अगर दोस्त व रिश्तेदारों से इस दिवाली मिल नहीं पा रहे, या सुबह सबसे पहले उन्हें बधाई देना चाहते हैं तो दिवाली के सुंदर संदेश व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं। यहां दिवाली के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके अपनों को भेजकर दिन की शुरुआत कीजिए।
विज्ञापन

2 of 7
Diwali Wishes 2023 - फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने चांदी से भर जाए आपका घर बार
जीवन में आएं खुशियां अपार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

शुभ दिवाली 
विज्ञापन

3 of 7
Diwali 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
दिवाली में दीपों का दीदार हो 
और संग में खुशियों की बौछार हो
आपको और आपके घर वालों के
चेहरे पर हर वक्त सिर्फ मुस्कान हो।

शुभ दीपावली

4 of 7
Diwali 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
दीए की रोशनी से
सब अंधेरा दूर हो जाए
दुआ है कि आप जो चाहो
वो सब खुशी मंजूर हो जाए।

हैप्पी दिवाली
विज्ञापन

5 of 7
Diwali 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
यह दिवाली बस खुशियों से मनाना।

शुभ दीपावली
विज्ञापन

6 of 7
Diwali 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।

शुभ दिवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Diwali 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो
पटाखों की गूंज से आसमान रोशन हो
ऐसी आए झूम के ये दीवाली
हर तरफ खुशियों का मौसम हो।

शुभ दीपावली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें