फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ धनतेरस: सोने-चांदी से भी अनमोल हैं ये शुभकामना संदेश, अपनों को भेजकर दें धनतेरस की शुभकामनाएं

Fri, 06 Nov 2026 07:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर इन खूबसूरत संदेशों को भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दें। साथ ही माता लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वंतरि भगवान का स्मरण करें।
विज्ञापन
1 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

Dhanteras 2026 Wishes in Hindi: धनतेरस का त्योहार खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सोने-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

त्योहार के इस खास मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को धनतेरस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आजकल व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए खूबसूरत वॉलपेपर, शायरी, कविताएं और शुभकामना संदेश भेजने का चलन काफी लोकप्रिय है। कई लोग ऐसे संदेश तलाशते हैं, जिनमें सिर्फ धन-दौलत की बात न हो, बल्कि अपनों के लिए अच्छी सेहत, खुशियां और तरक्की की दुआ भी शामिल हो।

अगर आप भी इस धनतेरस अपने प्रियजनों को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक धनतेरस वॉलपेपर के आइडिया, दिल छू लेने वाली शायरियां, खूबसूरत कविताएं और काव्यात्मक कोट्स। इन्हें आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Happy Dhanteras Wishes 2026 - फोटो : Ai

----------------------

दीपों की चमक से रोशन आपका संसार हो,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर बार हो।
खुशियों से महकता रहे आपका आंगन,
धनतेरस पर हर सपना साकार हो।

शुभ धनतेरस

---------------------------

विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी धनतेरस - फोटो : AI

-------------------------

न तिजोरी में धन की कमी हो,
न चेहरे पर मुस्कान की कमी हो।
हर दिन खुशियों से भरा रहे आपका जीवन,
अपनों के प्यार में कभी कमी न हो।

शुभ धनतेरस
-------------------------

4 of 7
धनतेरस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai

------------------------

आज से आपके घर में धन की बरसात हो
मां लक्ष्मी का सदा निवास हो
संकट और दुखों का नाश हो
सिर पर उन्नति का ताज हो।

शुभ धनतेरस


----------------------------

विज्ञापन

5 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

-------------------------

स्वास्थ्य, सौभाग्य और धन के प्रतीक
इस पर्व पर आपको जीवन 
स्वर्ग के समान दमके और
रजत-सा उज्जवल बने।

शुभ धनतेरस
---------------------------

विज्ञापन

6 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

-----------------------------

आंगन में दीप जलेंगे, खुशियों के फूल खिलेंगे,
हर चेहरे पर मुस्कान होगी, सपने नए मिलेंगे।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, घर-घर में बरसेगा,
धनतेरस का यह पावन दिन, खुशियों से महकेगा।

शुभ धनतेरस

---------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
-----------------

दीपों से सज जाए हर द्वार,
खुशियों से महके घर-परिवार।
धन्वंतरि दें अच्छी सेहत का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले सुख-समृद्धि और सम्मान।

शुभ धनतेरस

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें