Dhanteras Images: धनतेरस का पावन पर्व आज यानी 6 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। दिवाली से दो दिन पहले मनाए जाने वाला ये खास पर्व धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने की परंपरा है।
मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से धन-वैभव का आगमन होता है। इन शुभ वस्तुओं में माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति के अलावा, सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और सूखा धनिया के बीच खरीदने की परंपरा है।
इस खास मौके पर हर कोई अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता है। अगर आप भी अपने करीबियों को धनतेरस 2026 की शुभकामनाएं देने चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे और कहां कहें तो यहां आपके लिए खूबसूरत संदेश, कोट्स, शायरी-कविता और आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं।
इन्हें आप काॅपी-पेस्ट करके संदेश के रूप में भेज सकते हैं। ग्रीटिंग कार्ड पर लिख सकते हैं या फिर तस्वीरें डाउनलोड करके सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर या पोस्ट कर सकते हैं।
धनतेरस की इन खास शुभकामनाओं को पढ़कर आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। तो देर किस बात की, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को कहें शुभ धनतेरस और उनके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और अपार समृद्धि की कामना करें।