फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Dhanteras 2024: धनतेरस की आकर्षक शायरियां भेजकर एडवांस में दें शुभकामनाएं

Mon, 28 Oct 2024 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्यस्तता के चलते त्योहार की तारीख भूल चुके करीबियों को भी पता चल जाएगा कि त्योहार नजदीक है। यहां से धनतेरस के शानदार वॉलपेपर और शायरियां डाउनलोड करके अपने नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों यारों को भेजें।
विज्ञापन
1 of 6
29 अक्तूबर को धनतेरस है। प्रियजनों को एडवांस में ही धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
Happy Dhanteras 2024 Wishes : दीपोत्सव आने वाला है। दीपोत्सव पांच दिन का पर्व है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसके बाद नरक चतुर्दशी और दीपावली का पर्व मनाया जाता है। बाद में गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार आता है। इस बार दीपोत्सव की शुरुआत यानी धनतेरस 29 अक्तूबर 2024 को है। धनतेरस के दिन दिवाली पूजन के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां घर लाई जाती हैं। साथ ही इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी का सामान लाना शुभ होता है। 

ऐसे में धनतेरस के लिए लोगों ने योजनाएं बनाना और दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। भारत में सभी त्योहारों पर परिवार, रिश्तेदार, आस-पड़ोस के लोग और दोस्त-यार मिलते हैं और एक साथ पर्व मनाते हैं। त्योहार के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। इसी उत्साह को बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं एडवांस में ही भेज सकते हैं। व्यस्तता के चलते त्योहार की तारीख भूल चुके करीबियों को भी पता चल जाएगा कि त्योहार नजदीक है। यहां से धनतेरस के शानदार वॉलपेपर और शायरियां डाउनलोड करके अपने नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों यारों को भेजें।

विज्ञापन

2 of 6
29 अक्तूबर को धनतेरस है। प्रियजनों को एडवांस में ही धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे
आप पर कृपा अपार,
दिन रात बढ़े आपका कारोबार,
सबसे पाएं आप भरपूर प्यार,
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।

धनतेरस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
29 अक्तूबर को धनतेरस है। प्रियजनों को एडवांस में ही धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala

जीवन में आपके खुशियां बेशुमार हो,
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो,
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं  

4 of 6
29 अक्तूबर को धनतेरस है। प्रियजनों को एडवांस में ही धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala

आज से आप के यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी जी का सदा निवास हो,
संकट और दुखों का नाश हो
सिर पर उन्नति का ताज हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
29 अक्तूबर को धनतेरस है। प्रियजनों को एडवांस में ही धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala

दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास,
पटाखों का शोर, धन-धान्य की बरसात,
आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्योहार।

धनतेरस की शुभकामनाएं  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
29 अक्तूबर को धनतेरस है। प्रियजनों को एडवांस में ही धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala

खुशियां अपार हो,
अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो,
इतनी अच्छी धनतेरस आपकी इस बार हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें