Happy Children's Day 2026: बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम और स्नेह के कारण उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहा जाता था। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर विकास, शिक्षा और खुशहाल बचपन से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
बाल दिवस सिर्फ बच्चों के लिए खुशियां मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद भी दिलाता है। इस खास मौके पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आयोजन और कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। बच्चे अपने शिक्षकों और दोस्तों के साथ इस दिन को यादगार बनाते हैं।
इस बाल दिवस पर आइए, हम हर बच्चे को शिक्षा, समान अवसर, प्यार और सम्मान देने का संकल्प लें। उनके सपनों को पंख दें और उनके बचपन को खुशियों से भर दें।