फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2024: आज मनाया जा रहा है बाल दिवस, इन सुंदर शुभकामना संदेशों के जरिए बच्चे को खास महसूस कराएं

Thu, 14 Nov 2024 05:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मौके पर आप भी बच्चों के महत्व को समझें और दूसरों को समझाएं। अपने बच्चे समेत हर किसी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें।
विज्ञापन
1 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Children's Day 2024 Wishes : आज यानी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष आज ही के दिन बच्चों के लिए ये खास दिन मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई, जो बच्चों से काफी प्रेम करते थे और उनका सर्वांगीण विकास चाहते थे। पंडित नेहरू का जन्मदिन भी 14 नवंबर को होता है। बच्चों के प्रति उनके लगाव और भविष्य के लिए उनकी चिंता को समझते हुए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

किसी भी देश की उन्नति, विकास और सफलता की राह उस देश के बच्चों के हाथ में होती है, जो एक अच्छा नागरिक बनकर देश का गौरव बनते हैं। ऐसे में अच्छे नंबर लाने, पढ़ाई के दबाव और भविष्य की योजनाओं के लिए चिंतित रहने वाले हर बच्चे के लिए आज का दिन रिलैक्स करने का होता है। उनके दिन को खास बनाकर बच्चों के प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। बाल दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

इस मौके पर आप भी बच्चों के महत्व को समझें और दूसरों को समझाएं। अपने बच्चे समेत हर किसी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें।
विज्ञापन

2 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala

वो बचपन का जमाना था
जो खुशियों का खजाना था।
चांद पर जाने की चाहत थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार
करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार।

बाल दिवस की शुभकामनाएं

4 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
न रोने की वजह होती है,
ना हंसने का कोई बहाना।
ऐसा होता है बचपन,
जो मुझे खुल कर है बिताना।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
बच्चों को खबर न होती सुबह की
ना शाम का ठिकाना होता है।
थक हार के आते हैं स्कूल से
फिर भी खेलने जाना होता है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
हम हैं भारत के प्यारे बच्चे
नहीं हैं अक्ल के कच्चे।
बड़ों का करते हैं सम्मान
क्योंकि दिल से होते हैं सच्चे ।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें - फोटो : Amar Ujala
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे अच्छा समय
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें