फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Children's Day 2023 Wishes: अपनों को दिलाएं बचपन की याद, भेजें बाल दिवस के खूबसूरत शुभकामना संदेश

Tue, 14 Nov 2023 02:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Children Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Happy Children's Day 2023 Wishes: भारत में प्रति वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की खास वजह है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 14 नवंबर को जन्मदिन होता है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्रेम करते हैं, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इस कारण नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

बाल दिवस को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित रहते हैं। इस मौके पर खास कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लोग बच्चों को तोहफे देते हैं। वहीं हर व्यस्क के लिए भी बचपन बहुत यादगार होता है। लोगों को बड़े होने के बाद अपना बचपन याद आता है। वह उस बचपन को दोबारा जीना चाहते हैं। ऐसे में बाल दिवस के मौके पर दोबारा अपने बचपन को याद करें। बाल दिवस के मौके पर बच्चों को खास संदेश भेजकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दें, साथ ही अपने बचपन की यादों का ताजा करें।
विज्ञापन

2 of 6
Children Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
मैडम आज ना डांटना हमको
आज हम खेलने जाएंगे
साल भर हमने किया इंतजार
आज हम बाल दिवस मनाएंगे।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Children Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
दुनिया का सबसे सच्चा समय
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

हैप्पी चिल्डर्न डे

4 of 6
Children Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
रोने की वजह ना थी
ना कोई हंसने का बहाना था
आखिर क्यों हो गए हम इतने बड़े
इससे अच्छा तो वो बचपन हमारा था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Children Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे
जिस तरह हम उन्हें लाएंगे
वह देश के भविष्य को निर्धारित करेगा।

बाल दिवस की शुभकामनाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Children Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
एक बचपन का जमाना था
होता जब खुशियों का खजाना था
चाहत होती चाँद को पाने की थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था

बाल दिवस की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें