Navratri Ki Shubhkamnaye: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही वातावरण भक्तिमय हो जाता है। यह समय मां दुर्गा की आराधना, शक्ति की उपासना और सकारात्मक ऊर्जा को अपने जीवन में आमंत्रित करने का होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
इस साल नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। पहले दिन घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अपनों के साथ जुड़ने और खुशियां बांटने का भी अवसर है। ऐसे में अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं भेजना इस त्योहार की खास परंपरा बन चुका है। एक छोटा सा भक्तिमय संदेश या शुभकामना किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और रिश्तों को और भी मजबूत बना सकता है।
इस चैत्र नवरात्रि आप भी अपने करीबियों को प्यार भरे संदेश भेजकर मां दुर्गा का जयकार करें और उनके जीवन में खुशियों, सफलता और शांति की कामना करें। मां की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि और आनंद का वास हो, इसी भावना के साथ इस पावन पर्व का स्वागत करें।