Qualities Of Maa Durga 9 Forms: हिंदू धर्म में नवरात्रि को शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी, जिसमें हर दिन देवी के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इन नौ रूपों से हमें जीवन के कई महत्वपूर्ण गुण सीखने को मिलते हैं, जो सफलता और आत्मिक शांति की राह दिखाते हैं।
अगर हम मां दुर्गा के नौ रूपों से मिलने वाली इन नौ जीवन मूल्यों को अपनाएं तो जीवन में सफलता, संतुलन और मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। नवरात्रि सिर्फ पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि और आत्मविकास का अवसर भी है। इस दौरान उपवास, ध्यान और पूजा के जरिए लोग अपनी नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
आइए जानते हैं नवदुर्गा के गुण जो हमें देते हैं जीवन जीने की सीख और सफलता हासिल करने की राह दिखाते हैं।