अगर आपको भी अपने प्यार की मंजिल पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है तो धर्मेंद्र और उनकी ड्रीम गर्ल की रोमांटिक लव स्टोरी से सीखें ये 5 बातें....अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी कभी भी उनके लिए आसान नहीं रही। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए पहले से शादीशुदा अभिनेता ने बहुत पापड़ बेले।बावजूद इसके उनकी लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हुई। हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...जिसकी मदद से आप भी बना सकते हैं अपनी स्टोरी को बेहद रोमांटिक।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
hema malini
न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंंधन
बॉलीवुड में 'ड्रीम गर्ल' के नाम से पहचाने जाने वाली हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। उस समय हेमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा रहता था। हेमा को तीन-तीन सुपरस्टार्स ने शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन आखिर में उन्होंने धर्मेद्र को ही अपने जीवनसाथी के रूप में चुना।उनकी इस बात से समझा जा सकता है कि आप जब किसी से प्यार करते हैं तो आप बिना कुछ सोचे समझे ही उसकी तरफखींचें चले जाते हैं। सही क्या है क्या गलत आप इन सब चीजों से ऊपर उठ जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
hema malini
तालमेल
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 39 साल पूरे हो गए हैं। इन दोनों स्टार कपल ने साल 1979 में शादी की थी। हालांकि हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के बावजुद हेमा ने धर्मेंद्र से न केवल प्यार किया बल्कि उनसे शादी कर अपने प्यार को कामयाब भी बनाया।धर्मेंद्र के लिए अपनी लाइफ में मौजूद दोनों महिलाओं के साथ तालमेल बनाकर रखना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने ये काम बहुत ही खूबसूरत ढंग से किया ताकि किसी की भावनाएं आहत न हो सके।
4 of 6
हेमा मालिनी
प्यार के लिए कुछ भी करने को राजी
धर्मेंद्र जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते थे उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पहले ही मना लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजाद कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते।
विज्ञापन
5 of 6
हेमा मालिनी
कुछ भी कर गुजरने वाला जज्बा
'शोले' फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं। हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते।
धर्म को नहीं बनने दिया दीवार
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल डाला।हिंदू धर्म में शादीशुदा होते हुए किसी व्यक्ति को दूसरी शादी करने की इजाजत नहीं है। लेकिन इस सुपरस्टार ने अपना प्यार पाने के लिए अपना धर्म तक बदल डाला ।