फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी बेस्ट फ्रेंड से भी न शेयर करें अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी ये बातें, वरना टूट सकता है रिश्ता

Mon, 07 Jan 2019 06:37 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Friends
दोस्तों की जरूरत हर किसी को होती है। हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई दोस्त ऐसा होता है जो उसके लिए उसके रिश्तेदारों और खून के रिश्ते से भी बढ़कर होता है। बहुत सारी ऐसी बातें होती हैं जो हम सिर्फ अपने दोस्त से ही शेयर करते हैं, खासकर महिलाएं अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात अपनी दोस्त को बताए बिना चैन से नहीं बैठ पाती और उनका सबसे फेवरेट टॉपिक होता है उनके पति और ब्वॉयफ्रेंड।

कई बार महिलाएं अपना दुख कम करने के लिए अपने रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों को अपने दोस्त से शेयर कर लेती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमें अपने रिलेशनशिप से जुड़ी हर बात दोस्तों को नहीं बतानी चाहिए। कुछ बातें ऐसी होती हैं जो कपल्स के बीच ही रहें तो बेहतर है।
विज्ञापन

2 of 7
couple
दोनों के बीच की लड़ाई
कभी-कभी हम उनसे लड़ाई हो जाने के बाद इतने हताश होते हैं कि हम अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए अपनी फ्रेंड से बातें शेयर करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। आप दोनों के बीच हुए कलेश को दोस्तों से शेयर करना अच्छा नहीं होता है। लड़ाई-झगड़े हर कपल्स के बीच होते हैं। अपने दोस्त से इस बारे में बात करने की बजाय अपने रिश्तों को ठीक करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 7
सेवा कर के साथ ही बचत योजनाओं पर भी असर - फोटो : Getty
पैसों से जुड़ी परेशानियां
आप अपने दोस्त से जितनी अपने पार्टनर की बुराई करेंगी उतनी ही भविष्य में आपको परेशानी होगी। अगर आपका पार्टनर पैसे की तंगी झेल रहा है तो यह बात कभी अपने दोस्त से शेयर न करें। ऐसे समय में अगर आप अपने पार्टनर की मदद कर सकते हैं तो करें, लेकिन दूसरों से डिस्कस कर उनकी परेशानी को और ज्यादा न बढ़ाएं।

4 of 7
partner
पार्टनर की निजी परेशानियां
आपके पार्टनर के जीवन में क्या समस्याएं हैं। यदि इस बारे में उन्होंने आपको बताया है, तो उसे अपने दोस्त को न बताएं। याद रहे, भरोसे की नींव को तोड़ना कभी-कभार संबंधों की नींव में दरार ले आता है।
विज्ञापन

5 of 7
पार्टनर से झगड़ा
डर, बीमारी
अगर आपके पार्टनर को किसी चीज से डर लगता है तो आपको यह बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि किसी मौके पर लोग उनका मजाक बनाने लगें या फिर गलत फायदा उठाएं। इसी तरह अपने पार्टनर की किसी भी बीमारी के बारे में दूसरों से जिक्र न करें, वरना लोग उनसे दूरी बनाने लगेंगे और इससे आपके पार्टनर की परेशानी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
couple
पार्टनर की शिकायतें
माना कि आपका रिलेशनशिप अच्छा नहीं चल रहा, लेकिन अगर आप बार-बार इस बारे में अपने दोस्तों से शिकायत करेंगे तो वो आपको परेशान देखकर आपको इस रिलेशनशिप से बाहर आने की सलाह देंगे, जिसका बाद में आपको अफसोस हो सकता है। अगर आपको अपने पार्टनर से कोई शिकायते हैं तो उन्हें आप उन्हीं के साथ डिस्कस करें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
partner sleep
बेडरूम सीक्रेट
आप दोनों के बेडरूम से जुड़ी बातें सीक्रेट ही रहनी चाहिए। बेडरूम में क्या होता है ये सिर्फ आप दोनों तक ही सीमित रहे तो अच्छा है। आपके पार्टनर को जानकर यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा कि आप अपने दोस्तों से उनकी परफॉरमेंस के बारे में बात करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें