फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj Gift Ideas 2024: भाई दूज पर बहन को करें खुश, 500 रुपये के अंदर खरीदें ये तोहफे

Sun, 03 Nov 2024 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर अभी भी आपको ये समझ नहीं आ रहा कि इस भाई दूज पर बहन को क्या गिफ्ट दें, तो चलिए आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप अपनी बहनों को खुश कर सकते हैं और ये आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नहीं डालेंगे
विज्ञापन
1 of 6
Diwali - फोटो : Adobe stock
Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Sister Under 500 Rs: सभी भाई-बहनों को भाई दूज का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहनें भाइयों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पूजा करती हैं। फिर भाई को टीका करके उनकी आरती उतारती हैं। मुंह मीठा कराती हैं और आशीर्वाद देती हैं। भाई भी बहन को तोहफे और शगुन देते हैं। इसके साथ ही उनकी रक्षा का वचन लेते हैं। इस बार भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जा रहा है।  

भाई दूज के लिए बहने तो तैयारियों में जुट गई हैं। पूजा के सामान से लेकर भाई की पसंदीदा मिठाई तक, बहन हर बात का ध्यान रखती हैं। ऐसे में भाई को भी बहन के लिए तोहफे अभी से लेकर रख लेने चाहिए। बहन ऐसा तोहफा दें जो उनको पसंद आ जाए। हालांकि अगर आपका बजट बहुत अधिक नहीं है। आप स्कूल या काॅलेज जाते हैं और अभी कमाते नहीं हैं तो भी उन्हें कम पैसों में भी शानदार तोहफे दे सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे ही तोहफों का बेहतरीन विकल्प दिया जा रहा है,  जिसे कम पैसों में बहन के लिए खरीद सकते हैं, और  उसे पाकर बहन खुश भी हो जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
चॉकलेट - फोटो : instagram
चॉकलेट

चॉकलेट किसे पसंद नहीं होती, भाई दूज पर बहनों को देने के लिए चॉकलेट एक शानदार विकल्प हो सकता है। ये किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएगी। अगर आपकी बहन को मीठा खाना पसंद है तो चॉकलेट का हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फूड हैंपर - फोटो : instagram
फूड हैंपर

चॉकलेट के अलावा आप अपनी बहन को बेहतरीन फूड हैंपर भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप तरह-तरह के स्नैक्स एड करवा सकता हैं। स्नैक्स के साथ कुछ चॉकलेट्स भी रखें। इसके अलावा इस हैंपर में जूस, कॉफी, चिप्स, बिस्किट जैसी चीजें रखवाएं, ये गिफ्ट देखकर आपकी बहन खुश हो जाएगी।

4 of 6
हेयर स्टाइलिंग ब्रश - फोटो : Adobe stock
हेयर स्टाइलिंग ब्रश

महिलाओं को अपने बालों से बहुत ही ज्यादा प्यार होता है। हर मौके पर महिलाएं अपने बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करती हैं। तो इस भाई दूज पर अपनी बहन को खुश करने के लिए आप हेयर स्टाइलिंग ब्रश भी गिफ्ट कर सकते हैं, इसे पाकर आपकी बहन खुश हो जाएगी।
Video For Lifestyle
विज्ञापन

5 of 6
latest payal design - फोटो : instagram
आर्टिफिशियल ज्वेलरी

इस भाई दूज पर आप अपनी बहन को कुछ अर्टिफिशियल ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। कोई खूबसूरत सा पेंडेंट, ईयरिंग्स या फिर हाथ के कड़े जैसे तोहफे बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे। जिसे पाकर आपकी बहन खुश हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makeup - फोटो : Freepik
मेकअप प्रोडक्ट

इस भाई दूज पर आप अपनी बहन को कोई मेकअप प्रोडक्ट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन भी मेकअप प्रोडक्ट आसानी से कम कीमत में मिल जाते हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को किसी अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक, नेलपॉलिश या फिर अन्य कोई ब्यूटी प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें