Hanuman Janmotsav 2025 : महाबलशाली और बल-बुद्धि हनुमान जी का जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जी को '
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता' कहा जाता है। हनुमान चालीसा की एक चौपाई में यह प्रसंग मिलता है, जिसके मुताबिक माता सीता ने हनुमान जी को आठ सिद्धियों और नौ निधियों को प्राप्त करने का वरदान दिया था।
कलयुग के देवता बजरंग बली बहुत गुणवान हैं। रामायण के सुंदर कांड और हनुमान चालीसा में बजरंग बली के व्यक्तित्व और गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। उनके व्यक्तित्व और गुणों को अपने जीवन में अपना लिया जाए तो सफलता कदम चूम सकती है। जीवन को सरल बनाया जा सकता है और सफलता की राह में आने वाली बाधाओं को निडरता से पार किया जा सकता है।
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बजरंगबली के गुणों के बारे जानिए, जिन्हें अपनाकर आपका जीवन सफल बन सकता है।