फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर में जरूर तलाशें ये 5 गुण, चाहें ब्वायफ्रेंड बनाएं या पति, पछताएंगी नहीं

Wed, 23 May 2018 10:00 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर रिश्ते को निभाने के लिए एक अच्छे साथी का होना बहुत जरूरी है।अच्छे समझदार साथी के साथ जिंदगी का सफर कब कट जाता है इसका पता भी नहीं चलता। अगर आप भी अपने लिए एक अच्छे हमसफर की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है।आइए आपको बताते हैं एक अच्छा हमसफर बनने के लिए व्यक्ति में कौन से 5 गुण मौजूद होने चाहिए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गलतियों को भी करें स्वीकार 
अच्छा पार्टनर वह होता है जो आपकी पिछली गलतियों को जानते हुए  आपको स्वीकार करता है। एक अच्छा पार्टनर आपकी अच्छाइयों के साथ आपके भीतर छिपी बुराईयों को भी आपके साथ अपनाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
वादे का पक्का
एक अच्छा पार्टनर अपने वादे का पक्का होता है। अपने पार्टनर से किया हर वादा वो किसी भी कीमत पर जरूर पूरा करता है। ऐसे लोग झूठ, छल जैसी चीजों से कोसों दूर रहते हैं। 
 

4 of 6
आगे बढ़ाने के लिए कोशिश
एक अच्छा पार्टनर हमेशा अपने साथी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। वह हमेशा अपने साथी की कमियों को दूर करके उसकी खूबियों पर फोकस रखेगा। ताकि वह भविषय में आगे बढ़ सके। 
विज्ञापन

5 of 6
गलती मानना
एक अच्छा साथी बहस के वक्त विवाद खत्म करने के लिए हमेशा अपनी गलती मान लेता है। इसके पीछे वजह यह नहीं है कि वो अपने साथी से डरता है बल्कि बहस में पड़कर वो अपने साथी के दिल को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वक्त के धनी
एक अच्छा पार्टनर बिजी रहने के बावजूद हमेशा अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालता है। वह अपने साथी के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। ऐसे लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताकर अपने रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें