फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक जयंती 2018: जीवन की हर परेशानी का हल हैं गुरु नानक देव के ये 9 उपदेश

Wed, 21 Nov 2018 11:49 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
guru nanak - फोटो : file photo
इक ओंकार मंत्र से नानक ने दिया ये संदेश 
अपने इस मंत्र से गुरु नानक ने लोगों को ईश्वर के एक होने का संदेश दिया। उनका कहना था कि ईश्वर सब जगह मौजूद है। वह हमारा पिता है इसलिए सबको प्रेम के साथ रहना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : file photo
धन कैसे कमाएं
लोभ को त्याग कर व्यक्ति को खुद बहुत मेहनत करके सही तरीके से धन अर्जित करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : file photo
हक नहीं छीनना चाहिए
नानक कहते थे कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए। इसके विपरीत कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ की हुई कमाई से जरूरतमंदों की भी मदद करनी चाहिए।   
 

4 of 9
- फोटो : file photo
पैसों को इस जगह बिल्कुल ना रखें
नानक कहते हैं कि धन को हमेशा अपनी जेब तक ही सीमित रखें। उसे कभी भी अपने दिल में जगह नहीं देनी चाहिए। ऐसा ना करने पर व्यक्ति को हमेशा नुकसान ही उठाना पड़ता है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : file photo
स्त्रियों के बारे में ये कहना था नानक का
नानक हमेशा स्त्रियों का आदर करने की सलाह देते रहे। उनके अनुसार स्त्री-पुरुष सभी एक समान थे। 
 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : file photo
काम कैसे करना चाहिए
नानक के अनुसार व्यक्ति को हमेशा तनावमुक्त रहकर निरंतर अपने कर्म करते रहने चाहिए। ऐसा करने से वह हमेशा प्रसन्न बना रहता है।
 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : file photo
दुनिया को जीतने का मंत्र
नानक कहते थे कि दुनिया को जीतने से पहले व्यक्ति को अपने विकारों और बुराईयों पर विजय पाना बेहद जरूरी है। तभी वह दुनिया को जीत सकता है। 
 

8 of 9
- फोटो : file photo
शत्रु पर विजय पाने का मंत्र
अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। नानक कहते थे इसलिए व्यक्ति को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। सब लोगों से विनम्र होकर बात करनी चाहिए। 

 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : file photo
जातिवाद को मिटाने पर जोर
गुरु नानक देव ने हमेशा अपने प्रवचनों से जातिवाद को मिटाने के उपदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने विचारों में हमेशा लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें