फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah: तुलसी विवाह के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बना रहेगा जीवनसाथी का प्यार और साथ

Tue, 20 Nov 2018 12:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
अगर आप चाहती हैं कि आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए प्यार बरसों तक शादी के पहले दिन की ही तरह बना रहे तो भूलकर भी तुलसी विवाह के दौरान ये गलतियां ना करें।बता दें, पूरे साल में 24 एकादशी आती हैं। जिसमें महीने में दो एकादशी पड़ती है, एक शुक्ल पक्ष में तो दूसरी कृष्ण पक्ष में।इन सभी एकादशी में कार्तिक शुक्ल एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसे देवप्रबोधनी एकादशी या देव उठानी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के चार महीने बाद यानि इस एकादशी में अपनी निंद्रा तोड़ कर जागते हैं। इस दिन शालीग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह भी किया जाता है।यदि आप चाहते हैं कि आपका दांपत्य जीवन मधुर बना रहे तो आप तुलसी विवाह को ठीक ढंग से करें जिससे आपको इसका पूरा फल प्राप्त होगा। आइए जानते हैं पति का प्यार बनाए रखने के लिए पूजा के दौरान किन-किन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 5
tulsi
लाल रंग की चुनरी
जिन लोगों का वैवाहिक जीवन ठीकठाक नहीं चल रहा है वो लोग सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए तुलसी विवाह करते हैं। ऐसे लोग विवाह शुरू करने से पहले तुलसी माता के पौधे पर लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ाएं।

 
विज्ञापन

3 of 5
तिल
तिल चढ़ाएं
तुलसी के गमले में शालिग्राम रखें और फिर उस पर तिल चढ़ाएं।
 

4 of 5
turmeric - फोटो : file photo
दूध में भीगी हल्दी
तुलसी और शालिग्राम पर दूध में भीगी हल्दी लगाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tulsi
तुलसी की परिक्रमा
विवाह के दौरान आपको 11 बार तुलसी की परिक्रमा करनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें