फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी के दिन लड़के न करें ये काम वरना लौट जाएगी बारात

Sat, 01 Jul 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
शादी
लड़का हो या लड़की अपनी शादी को लेकर हर कोई बेहद उत्साहित रहता है। लेकिन कई बार आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि कैसे छोटी-छोटी गलतियां आपके इस नए रिश्ते को बनने से पहले ही तोड़ सकती है।

जानें आखिर वो कौन सी बातें होती हैं जो किसी भी लड़की को आपसे शादी करने के ख्याल से भी दूर कर सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
शराब पीकर बरात में जाना
शराब पीकर बरात में जाना
आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार दूल्हा अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंच जाता है। आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो अपनी ही शादी में दोस्तों के साथ शराब पीकर हंगामा कर रहे हो। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है तो ऐसा करने से बचे।  
विज्ञापन

3 of 5
बेहूदा डांस
बेहूदा डांस
हाल ही में एक खबर आई है कि एक लड़की ने शादी करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि दूल्हा बरात में नागिन डांस कर रहा था। ऐसा करना किसी भी लड़की को आपके स्वभाव के बारे में गलत संकेत देता है।  
 

4 of 5
अश्लील हरकतें
अश्लील हरकतें
कई बार ऐसा होता है कि दूल्हा मंडप पर ही दुल्हन पर अपना हक जमाने लगता है। ऐसा करते समय वो कई बार उसे छूने की कोशिश भी करता है। लड़की के साथ कोई भी अश्लील हरकत करने से पहले सोच लें कि अभी आपकी शादी हुई नहीं है। आपको तब और सतर्क रहना चाहिए जब आपकी अरेंज मैरिज हो रही हो। लड़की को पहले आपके स्वभाव के बारे में जानने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदतमीजी से पेश आना
बदतमीजी से पेश आना कई बार लड़के वाले शादी के दौरान लड़की वालों पर धौंस जमाने लगते हैं। ऐसा करते समय ध्यान रखें कि अगर आप अपने बड़े बुजुर्गों  का सम्मान करते हैं तो उतनी ही इज्जत लड़की भी अपने माता-पिता की करती होगी। आपका ऐसा करना कहीं उसके आत्म सम्मान को ठेस न पहुंचा दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें