फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करने जा रहे हैं 'अरेंज मैरिज' तो पहली मुलाकात में अपने पार्टनर से पूछें ये सवाल

Tue, 20 Aug 2019 10:07 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किसी ऐसे इंसान के साथ पूरी जिंदगी बिताना कितना मुश्किल होता है जिसे आप ठीक से जानते भी नहीं और उससे पहले ही आपकी शादी हो जाती है। अरेंज मैरिज के इस नियम में एक बार ही लड़का-लड़की को मिलने की इजाजत होती है। अगर आपके घरवाले भी शादी के लिए किसी से मिलवाने की बात कर रहें हैं तो इन सवालों के जरिए आपकी कुछ दुविधा दूर हो सकती है। और आपको ये फैसला लेने में आसानी होगी कि आप दोनों को इस रिश्ते को बढा़ना चाहिए या नहीं।
 
विज्ञापन

2 of 6
दस साल बाद खुद को कहां देखते हैं
ये एक ऐसा सवाल है जिसके जरिए आपको अपने भावी पार्टनर के भविष्य के फैसलों के बारे में थोड़ा बहुत अंदाजा लग जाएगा। जैसे अगर वह अपना बिजनेस करना चाहता है या चाहती है, या फिर आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती है। इसके अलावा वो शादी के बाद क्या करना चाहते हैं जैसे घर खरीदना, बच्चे या फिर कुछ और है उसके दिमाग में। इस तरह के सवाल से आपको उसके व्यक्तित्व के बारे में थोड़ा बहुत अंदाजा लग जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
क्या आपकी योजना दूसरे शहर या विदेश में बसने की है
अपने होने वाले पार्टनर से पूछें कि क्या शादी के बाद उसका इरादा किसी और शहर में या विदेश में बसने का है। ऐसे में आप फैसला ले सकते हैं कि आपको उसके साथ दूसरे शहर में रहना है या नहीं। क्या इससे आपके करियर पर असर तो नहीं पड़ेगा। आप अपने परिवार वालों को छोड़ कर जाने के लिए तैयार हैं। ये सब बातें करने से पता चलेगा कि आप उसके साथ पूरा जीवन बिता सकते हैं या नहीं।
 

4 of 6
अपने अभिभावकों के साथ कैसे संबंध हैं
जिसके साथ आप पूरी जिंदगी बिताने जा रहे हैं उससे ये  सवाल जरूर पूछें कि उसके अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते हैं और वो किस तरह से परिवार की जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। इसके साथ ही यह पूछना ना भूलें कि उसके होने वाले रिश्तेदारों को उससे क्या अपेक्षाएं हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
क्या उसके ऊपर किसी का दबाव तो नहीं हैं
आज के जमाने में भी बहुत बार ऐसा होता है कि परिवार वालों के दबाव में लोग शादी के लिए राजी हो जाते हैं। पहली मुलाकात में आप इस बारे में जरूर पता कर लें। और  तभी कोई फैसला करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी और जीवनसाथी से क्या अपेक्षाएं हैं
शादी के बाद जीवनसाथी से कैसी अपेक्षाएं हैं, ये एक ऐसा सवाल है जिसके जरिए बातों को शुरू भी किया जा सकता है और बड़ी आसानी से पता किया जा सकता है कि दोनों की सोच एक दूसरे से मिलती है या नहीं। क्योंकि जीवनसाथी को लेकर हर इंसान के बहुत सारे सपने होते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें