बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जब धरती से मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू आती है तो मौसम खुशनुमा हो जाता है। तेज धूप और गर्मी के बाद बारिश की बूंदे न सिर्फ दिल को सुकून पहुंचाती हैं बल्कि आपके दिल में छिपी कई इच्छाओं को भी अनायास ही जन्म दे देती हैं। ऐसा ही कुछ लड़कियों के भी साथ होता है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में आखिर क्या करने का मन करता है लड़कियों का।