फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद रंगीनमिजाज हैं टॉम क्रूज, 7 अफेयर्स और 3 शादी के बाद अब 26 साल छोटी लड़की पर आया दिल

Wed, 25 Jul 2018 06:18 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
tom cruise
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज इन दिनों मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की छठी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म दुनियाभर में 26 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है। जैसे की उनकी ये फिल्म शानदार स्टंट्स के लिए जानी जाती है, इस बार भी उन्होंने बहुत सारे जानलेवा स्टंट्स खुद किए हैं। जिस तरह उनके फैंस उनके अभिनय के कायल हैं और बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं ठीक वैसे ही उनके फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक है कि आखिर उनकी जिंदगी में कौन है जिसे वह डेट कर रहे हैं? आगे की स्लाइड्स में जानते हैं उनके रिलेशनशिप्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
tom cruise relationships
वैसे तो लड़कियों के बीच टॉम क्रूज का क्रेज हमेशा से ही जबरदस्त रहा है, लेकिन उन्हें उनकी जिंदगी में पक्का प्यार नहीं मिल पाया। तीन शादी और तीन बच्चों के होने के बाद भी आज वह सिंगल है। सबसे पहले उनका नाम Heather Locklear के साथ चर्चा में आया था। टॉम ने साल 1981 से 1982 तक Heather Locklear को डेट किया।
विज्ञापन

3 of 8
tom cruise relationships
साल 1983 से लेकर 1985 तक टॉम ने Rebecca De Mornay को डेट किया। दोनों अक्सर इवेंट्स में साथ स्पॉट होते थे। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया, लेकिन उनकी ये लव स्टोरी भी बीच में ही अधूरी रह गई।

4 of 8
tom cruise relationships
साल 1985 से 1986 के बीच टॉम का नाम Cher के साथ जुड़ा। हर जगह दोनों के अफेयर को लेकर अफवाएं चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 8
tom cruise relationships
इसके बाद टॉम की जिंदगी में मिमी रोजर्स की एंट्री हुई और 9 मई 1987 को क्रूज ने मिमी रोजर्स से शादी कर ली, पर शादी के तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
tom cruise relationships
मिमी से तलाक होने के बाद क्रूज की मुलाकात 'डेज ऑफ थंडर' के सेट पर निकोल किडमैन से हुई। दोनों ने 1990 में शादी कर ली और दो बच्चों इजाबेला और कॉनर को गोद लिया। 11 साल चले इस रिश्ते ने उन्हें हॉलीवुड का सबसे पावरफुल कपल बना दिया था, लेकिन यह भी वक्त को मंजूर नहीं था। 2001 में दोनों ने अपनी राहें बदल ली।
विज्ञापन

7 of 8
tom katty
साल 2001 से 2004 तक क्रूज का पेनेलोप क्रूज के साथ अफेयर की खबरे चर्चाओं में रहा, लेकिन अप्रैल 2005 में क्रूज ने केटी होम्स के साथ डेटिंग शुरू की। उन्होंने ओप्रा विन्फ्रे के शो में पूरी दुनिया के सामने केटी के लिए अपने प्यार का इजहार किया। साल 2006 में दोनों ने शादी की और 2012 में  दोनों अलग-अलग हो गए। दोनों की एक प्यारी बेटी है जिसका नाम सूरी है।
विज्ञापन

8 of 8
tom cruise relationships
खबरों की माने तो टॉम फिलहाल अपनी को स्टार वैनेसा किर्बी को डेट कर रहे हैं और आने वाले समय में दोनों शादी भी कर सकते हैं। दोनों स्टार फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल' की छठी सीरिज' में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें