फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड रिंग से लेकर बंगले तक इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने पत्नियों को दिए करोड़ो के तोहफे

Tue, 08 Oct 2019 12:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
कहा जाता है कि पति के दिल तक पहुचंने का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। इसलिए महिलाएं अपने पतियों के लिए अच्छा -अच्छा खाना बनाती है। ऐसे ही यह भी कहा जाता है कि अगर पत्नी को खुश करना है तो उन्हें तोहफे देते रहना चाहिए। आप भी अपनी पत्नी को तोहफे देते रहते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी मायानगरी यानी बॉलीवुड के स्टार्स को अपनी पत्नी को दिए गए तोहफे के बारे में सुना है। खैर स्टार्स लोगों के बीच तोहफे के लेन-देन का सिलसिला तो बेहद आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तोहफे की रकम कितनी होती है। स्टार्स तोहफे देते वक्त पैसों की जरा सी भी फ्रिक नहीं करते हैं। इसलिए इनके तोहफे की रकम लाखों-करोड़ो में होती है। आइए जानते हैं कौन-से स्टार ने अपनी पत्नी को तोहफे के रूप में क्या-क्या दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
विराट कोहली
अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने एक बेहद ही शानदार तोहफा दिया है। विराट कोहली अनुष्का शर्मा को दुंबई दुंबई में एक पेंटहाउस तोहफे के रुप में दे चुके है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : PTI
राज कुंदरा
बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी वक्त -वक्त पर उनके पति राज कुंदरा द्वारा शानदार तोहफे मिलते रहते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंदरा तोहफे की लड़ी लगा कर रखते हैं। शिल्पा शेट्टी को कोई आम तोहफे नहीं मिलते हैं , उनके तोहफे बेहद ही गजब होते हैं। राज कुंदरा ने शिल्पा शेट्टी को दुबई के सबसे मशहूर जगह बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट तोहफे के रुप में दिया है। इसके बाद इग्लैंड में एक भव्य हवेली और आईपीएल टीम(राजस्थान रॉयल्स) भी गिफ्ट की है। बात सिर्फ यही खत्म नहीं होती राज कुंदरा ने 20 कैरेट की डायमंड रिंग भी दी है। 

4 of 5
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी पत्नी  ट्विंकल खन्ना को समय-समय पर तोहफे देते रहते हैं। वह  ट्विंकल खन्ना को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्षय कुमार ने  ट्विंकल खन्ना को बेंटले कार तोहफे में दी थी। इस कार की कीमत करोड़ो में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
आनंद अहूजा
पिछले ही साल शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर भी तोहफे के मामले में बेहद खुशनसीब है। आनंद अहूजा वक्त-वक्त पर सोनम को तोहफे देकर खुश रखते है। कुछ समय पहले ही आनंद अहूजा ने सोनम कपूर को एक बंगला तोहफे में दिया था। इस बंगले की कीमत लगभग 150 करोड़ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें