फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 में पुनीश-बंदगी समेत बने ये चार रिश्ते, बाहर आते ही ऐसे पलटे कंटेस्टेंट्स

Sun, 21 Jan 2018 02:30 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट्स ना तो झगड़ा करने में पीछे रहे, ना ही रिश्ता बनाने में। मगर घर के बाहर आकर क्या वो उन रिश्तों को निभा भी रहे हैं?

पेश है शो में बने बेहतरीन रिश्तों का 'रियलिटी चेक'...
विज्ञापन

2 of 5
Puneesh Bandagi
पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा का प्यार
शो के दौरान भले ही पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा हर वक्त एक दूसरे के करीब रहना ही पसंद करते थे। एक दूसरे के प्यार में डूबे बंदली कालरा और पुनीश शर्मा ने एक दूसरे पर प्यार लुटाते वक्त जब कैमरे की फिक्र नहीं की, तो अब घर से बाहर आते दोनों को क्या हो गया? शो को खत्म हुए एक हफ्ता होने को आया लेकिन दोनों ने ना तो सोशल मीडिया पर साथ की कोई फोटो डाली ना ही मीडिया में अपने रिश्ते से जुड़ा कोई बयान दिया। कहीं दोनों ने प्यार का नाटक किया था!
विज्ञापन

3 of 5
arshi
शिल्पा शिंदे-अर्शी खान और आकाश डडलानी का मां-बच्चे वाला रिश्ता

शो के दौरान आकाश डडलानी और अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को 'मां' का दर्जा दिया था। लेकिन जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब जा रहा था, दोनों ने शिल्पा के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। हालाकिं, शो से निकलते ही दोनों शिल्पा के गुण गाने लगे। हालांकि, शिल्पा दोनों के बर्ताव से इतनी दुखी हुईं कि उन्हें माफ करने की मूड में नहीं हैं। यानी उन्होंने मां-बच्चों वाला रिश्ता खत्म कर दिया है। इसका खुलासा बंदगी कालरा ने ट्विटर पर किया।

4 of 5
Vikas Gupta Arshi Khan
विकास गुप्ता-अर्शी खान की दोस्ती
'बिग बॉस 11' के दौरान टीवी प्रोड्यूजर विकास गुप्ता ने अर्शी खान को अपना दोस्त सिर्फ शो के लिए नहीं बनाया बल्कि बाहर भी वह दोस्ती निभा रहे हैं। विकास ने ऐलान किया है कि वह शो में जीते छह लाख रुपये में से तीन लाख रुपये अर्शी खान को देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas Gupta
विकास गुप्ता-ज्योति कुमारी का भाई-बहन का रिश्ता

'बिग बॉस 11' के अपने सफर को याद करते हुए विकास गुप्ता ने बताया कि जब पूरा घर उनके खलाफ था तब सिर्फ ज्योति कुमारी ने उनका साथ दिया। ज्योति ने चिल्लाते हुए कहा था, 'मेरे विकास भाई के खिलाफ कोई एक शब्द मत बोलना।' विकास ने कहा कि 20 साल की ज्योति जिस तरह उनके साथ खड़ी रही, उससे वह बहुत प्रभावित हुए। घर से बाहर आते ही विकास ने फैसला किया कि शो में उन्होंने जो छह लाख रुपये जीते थे उन्हें वह तीन-तीन लाख रुपये के दो हिस्सों में बाटेंगे। एक हिस्सा दोस्त अर्शी को देंगे, दूसरा हिस्सा बहन ज्योति को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें