फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day Gifts: 100 रुपये से कम में मिलेंगे ये यूनिक गिफ्ट, दोस्त बोलेगा- इससे बेहतर कुछ नहीं!

Sun, 02 Aug 2026 10:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Friendship Day 2026: आज बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे प्यारे, उपयोगी और क्रिएटिव गिफ्ट मौजूद हैं जो कम कीमत में भी आपकी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सकते हैं। चाहे वह एक खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड हो, एक छोटा-सा सक्युलेंट प्लांट, पसंदीदा चॉकलेट या फिर हाथ से लिखा हुआ नोट, ये छोटी-छोटी चीजें दोस्ती को और भी खास बना देती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
Gift Idea For Friends - फोटो : Adobe stock
Friendship Day Gift Ideas Under Rs 100: आज फ्रेंडशिप डे हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून का नहीं, बल्कि भरोसे, अपनापन और यादों का होता है। हर साल फ्रेंडशिप डे हमें अपने उन दोस्तों का शुक्रिया अदा करने का मौका देता है, जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा साथ निभाया और खुशियों को दोगुना किया। इस दिन आप अपने दोस्त को खुश करने के लिए उसे तोहफे भी देते हैं। हालांकि दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए महंगे तोहफे नहीं, बल्कि भावनाएं प्यार वाली होनी चाहिए।

अगर आपने अभी तक अपने दोस्त के लिए फ्रेंडशिप डे का गिफ्ट नहीं खरीदा है तो फिक्र न करें। मात्र 100 रुपये के बजट में फ्रेंडशिप डे का ऐसा गिफ्ट आसानी से खरीद सकते हैं जो दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ले आएगा और आपकी जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ेगा।

आज बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे प्यारे, उपयोगी और क्रिएटिव गिफ्ट मौजूद हैं जो कम कीमत में भी आपकी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सकते हैं। चाहे वह एक खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड हो, एक छोटा-सा सक्युलेंट प्लांट, पसंदीदा चॉकलेट या फिर हाथ से लिखा हुआ नोट, ये छोटी-छोटी चीजें दोस्ती को और भी खास बना देती हैं।

अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर कम खर्च में अपने दोस्त को यादगार सरप्राइज देना चाहते हैं, तो ये गिफ्ट आइडिया आपके लिए बिल्कुल सही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
DIY फ्रेंडशिप बैंड कैसे बनाएं - फोटो : Ai
पर्सनलाइज्ड फ्रेंडशिप बैंड

फ्रेंडशिप डे का सबसे क्लासिक और पसंदीदा गिफ्ट फ्रेंडशिप बैंड है। आज बाजार में नाम, फोटो या छोटे संदेश वाले पर्सनलाइज्ड बैंड भी 100 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाते हैं। यह दोस्ती की याद हमेशा ताजा रखता है।
विज्ञापन

3 of 6
पर्सनलाइज्ड मग - फोटो : Instagram
खूबसूरत कॉफी मग या मिनी की-चेन

यदि आपका दोस्त चाय या कॉफी का शौकीन है, तो छोटे प्रिंट वाले कॉफी मग या क्यूट की-चेन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। कई स्थानीय दुकानों और ऑनलाइन सेल में ये 100 रुपये के अंदर उपलब्ध रहते हैं।

4 of 6
chocolate - फोटो : Adobe stock
पसंदीदा चॉकलेट और एक प्यारा-सा नोट

महंगे गिफ्ट से ज्यादा असर एक दिल से लिखा हुआ संदेश करता है। अपने दोस्त की पसंदीदा चॉकलेट के साथ हाथ से लिखा छोटा-सा लेटर या कार्ड दें। यह सस्ता होने के बावजूद सबसे इमोशनल और यादगार गिफ्ट बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
plant - फोटो : AI
मिनी सक्युलेंट या छोटा पौधा

अगर आपका दोस्त प्रकृति से प्यार करता है, तो एक छोटा सक्युलेंट या इनडोर प्लांट शानदार विकल्प है। यह दोस्ती की तरह लंबे समय तक बढ़ता रहता है और हर दिन आपकी याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : AI
DIY गिफ्ट बॉक्स या फोटो कार्ड

अगर आप थोड़ा समय दे सकते हैं, तो रंगीन कागज, कुछ तस्वीरें और अपनी यादों के साथ एक छोटा DIY गिफ्ट बॉक्स या फोटो कार्ड तैयार करें। इसकी कीमत बहुत कम होगी, लेकिन इसकी भावनात्मक कीमत अनमोल होगी। ऐसा गिफ्ट अक्सर सबसे ज्यादा संभालकर रखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें