Friendship Day Wallpapers: अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। इंसान के जन्म से ही उससे जुड़े सारे रिश्ते पहले से तय होते हैं, जैसे माता-पिता, भाई-बहन या परिवार। लेकिन इंसान अपनी मर्जी से पहला नाता दोस्त से जोड़ता है। दोस्ती का रिश्ता इंसान खुद बनाता है। इसी रिश्ते के सम्मान में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। अपने प्रिय दोस्त को उनकी भावनाओं के लिए आभार देते हैं, भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं, और फ्रेंडशिप डे को मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।
हर दोस्त से इस दिन मिल पाना संभव नहीं, बचपन में पार्क में मिला दोस्त हो या स्कूल-काॅलेज से दफ्तर तक में बना दोस्ती का रिश्ता हो, सभी दोस्तों को इस दिन की याद दिलाएं और बताएं कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं। भले ही आप रोज मिल न सकें और बात न कर पाएं लेकिन आपके बीच वही अपनापन और दोस्ती आज भी कायम है।
अगर आपका भी कोई ऐसा दोस्त है तो उसे मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दें। आकर्षक वाॅलपेपर भेजें, व्हाट्सएप और फेसबुक पर स्टेट्स लगाएं या संदेश भेजकर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करें।