फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2024: रविवार को भी जाना है काम पर तो दफ्तर में ऐसे मनाएं फ्रेंडशिप डे

Fri, 02 Aug 2024 01:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां काम के बीच वक्त निकालकर दफ्तर में फ्रेंडशिप डे मजेदार तरीके से मनाने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दफ्तर में दोस्तों के साथ पार्टी - फोटो : istock
Friendship Day 2024 Celebration Ideas: अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। ये दिन दोस्तों के लिए समर्पित है। दोस्ती का रिश्ता काफी अनमोल होता है। दोस्त से खून का रिश्ता नहीं होता, लेकिन वह परिवार की तरह ही होता है, जो आपके साथ हर वक्त खड़ा रहता है। गलत करने पर रोकता है, गलत होने पर आपके लिए दुनिया से भिड़ जाता है और आपको परिवार की गैरमौजूदगी में अकेले नहीं रहने देता।

दोस्ती किसी भी उम्र या स्थान पर हो सकती है। सिर्फ स्कूल-कॉलेज में ही नहीं दफ्तर में आपके किसी सहकर्मी से भी गहरी दोस्ती हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने जीवन का एक अहम हिस्सा दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बिताते हैं। ऐसे में उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बनना सामान्य है।

अब अगर आपको सहकर्मी दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे को मनाना है तो दफ्तर में ही कुछ यूनिक तरीके अपनाकर दोस्ती दिवस का जश्न मना सकते हैं। यहां काम के बीच वक्त निकालकर दफ्तर में फ्रेंडशिप डे मजेदार तरीके से मनाने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Food - फोटो : iStock
टीम लंच

दफ्तर में काम के बीच फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए कुछ वक्त निकालना होगा। इसलिए लंच टाइम उपयुक्त है। लंच के वक्त दफ्तर में सहकर्मियों की पसंद का खाना, स्नैक्स या पिज्जा ऑर्डर कर सकते हैं। मिलकर टीम लंच को एंजॉय कर सकते हैं। एक-साथ बैठकर खाना रिश्ता को अधिक गहरा बनाता है। परिवार के सदस्यों की तरह आप जिसके साथ एक टेबल पर बैठकर खाना शेयर करते हैं, वो दोस्त होते हैं। इसलिए दफ्तर में दोस्तों के साथ लंच कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दफ्तर की सजावट - फोटो : freepik
दफ्तर की सजावट

फ्रेंडशिप डे के मौके पर दफ्तर की सजावट करा सकते हैं। दोस्त की डेस्क पर फ्रेंडशिप डे कार्ड, फूल, गुब्बारे से सजावट कर सकते हैं ताकि सहकर्मी के चेहरे पर उसे देखकर मुस्कान आ जाएगी। दफ्तर में काम के बीच सजावट देखकर सहकर्मियों को महसूस होगा कि आज दोस्ती का खास दिन है, ताकि काम के बीच वक्त निकालकर वह पास में बैठे दोस्त को देख मुस्कुरा उठे और महसूस कर सके कि उनके दोस्त आज के दिन भी उनके साथ हैं।

4 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
एक्टिविटी

दफ्तर में कुछ वक्त निकालकर छोटी- छोटी एक्टिविटी को एन्जॉय कर सकते हैं। एक घंटे का ब्रेक लेकर फ्रेंडशिप बैंड या कार्ड बनाना, सिंगिंग या अपने सहकर्मियों पर कुछ कहना, छोटे छोटे गेम्स एक्टिविटी का आयोजन कर सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटी को एंजॉय करके सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तोहफा - फोटो : istock
तोहफा 

अपने सहकर्मी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे पर खास तोहफा दे सकते हैं। एक्टिविटी के दौरान खुद से बनाएं फ्रेंडशिप डे बैंड या फ्रेंडशिप डे कार्ड को अपने दोस्तों को दे सकते हैं। इसके अलावा एक जैसी टी शर्ट या आउटफिट गिफ्ट कर सकते हैं। इस दिन को ट्यूनिंग वाले कपड़ों को पहनकर मजेदार तरीके से मना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें