फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2023 Bracelets and Bands: दोस्तों के लिए घर पर मिनटों में बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

Sat, 05 Aug 2023 09:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके - फोटो : istock
Friendship Day 2023 Bracelets and Bands: भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोग आज दोस्ती को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज मित्रता दिवस है। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को दोस्ती दिवस यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं और कुछ न कुछ खास करके अपने दोस्त को महसूस कराते हैं कि वह उनके जीवन के लिए कितना अहम है। हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई दोस्त होता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो न तो परिवार और न ही खून से जुड़ा होता है, लेकिन इसमें दो लोगों का संबंध दिल से होता है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने दोस्तों को तोहफे देते हैं। हालांकि अधिकतर देशों में फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग दोस्तों की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। फ्रेंडशिप बैंड दोस्ती का प्रतीक होता है। अगर आप भी अपने दोस्त को खास तोहफा देने की सोच रहे हैं तो झटपट घर पर रखे कुछ सामान को उठाएं और दोस्तों के लिए खास फ्रेंडशिप बैंड अपने हाथों से बनाएं। ये रहे घर पर आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके - फोटो : istock
धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

आप आसानी से घर पर रखें सूती या सिल्क के धागों से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। दो अलग अलग रंग के धागों को गूंथ कर चोटी बना लें। अब दोनों छोरों पर एक एक गांठ बांध लें। मिनटों में तैयार है दोस्त के लिए खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड। आप चाहें तो इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए मनपसंद बीट्स या क्यूबिक भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके - फोटो : istock
चेन से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

अगर आपके पास पतली या मोटी चेन हैं तो उससे भी फ्रेंडशिप बैंड तैयार कर सकते हैं। चेन पर अपने दोस्त के नाम का पहला अक्षर मेटल के क्यूबिक या घुंघरू का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेन पर फेवीकोल की मदद से क्यूबिक लैटर या घुंघरू को चिपका लें। आपका चेन वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है।

4 of 5
फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके - फोटो : istock
बीट्स से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

एक गोलाकार इलास्टिक में छोटे छोटे बीट्स को पिरोएं। फिर आपस में गांठ बांधकर दोनों सिरों को जोड़ दें। इसे अपने दोस्त की कलाई पर पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके - फोटो : istock
मोतियों से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

घर पर मोती हों तो इससे भी आप सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बनाकर दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं। गोलाकार इलास्टिक या फिर रंग बिरंगे ऊन में कलरफुल मोती को पिरोकर दोनो छोरो पर गांठ बांध दें। अब इस बैंगल की तरह पहना सकते हैं। चाहें तो मोतियों के बाद कुछ ऊन को खाली रखें, ताकि इसे नाॅट स्टाइल में दोस्त की कलाई पर बांध सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें