फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Tips: पुराने दोस्तों से फिर जुड़ना चाहते हैं? अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

Tue, 04 Nov 2025 09:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Advice: अगर आप दोस्ती को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो जानिए भरोसा, संवाद और अपनापन बढ़ाने के आसान तरीके।
विज्ञापन
1 of 6
दोस्ती बनाने के लिए सच्चे तरीके - फोटो : Adobe
Friendship Advice: दोस्ती जिंदगी का वो रिश्ता है जिसे किसी खून के रिश्ते की जरूरत नहीं होती। यह एक ऐसा बंधन है जो भरोसे, समझ और सच्चे अपनापन से बनता है। लेकिन आज की व्यस्त ज़िंदगी में कई बार रिश्तों में दूरी आ जाती है। काम, समय की कमी या ईगो के कारण दोस्तों के बीच भरोसा कम और रिश्ते में दूरी बन जाती है। लेकिन अपने पुराने दोस्त से नई और मजबूत दोस्ती वापस चाहते हैं तो कुछ बातों को अपना सकते हैं। अगर आप भी किसी पुराने दोस्ती के रिश्ते को फिर से संवारना चाहते हैं या नए दोस्तों के साथ मजबूत रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और सच्चे तरीके अपनाइए।
 

Relationship Advice: शादी तय हो गई है? होने वाले पार्टनर से ये 5 सवाल नहीं पूछे तो हो सकता है बाद में पछतावा!

विज्ञापन

2 of 6
संवाद बनाए रखें - फोटो : istock

संवाद बनाए रखें

दोस्ती में सबसे अहम है बातचीत। चाहे मैसेज हो, कॉल या मुलाकात हो, समय-समय पर बात करते रहना रिश्ते को गहराई देता है।


 

November Born Baby Names: बेटी हो या बेटा, इस नवंबर अपने बच्चे को दें प्यार भरा यूनिक नाम

विज्ञापन

3 of 6
सुनना सीखें - फोटो : iStock

सुनना सीखें

सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि अपने दोस्त की बात ध्यान से सुनना भी दोस्ती को मजबूत करता है। यही विश्वास की नींव है।

4 of 6
छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें - फोटो : Istock

छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें

जन्मदिन, प्रमोशन या किसी दुख की घड़ी में साथ रहना दोस्ती को लंबा चलाने का मंत्र है। जरूरी है कि छोटी छोटी बातों का ख्याल रखें।


 

Guru Nanak Jayanti 2025: जानिए सिख धर्म के दस गुरुओं की शिक्षाएं जो जीवन बदल देंगी!

विज्ञापन

5 of 6
तुलना से बचें - फोटो : Adobe

तुलना से बचें

दोस्ती में कभी तुलना न करें। हर रिश्ता अलग होता है और अपनी जगह खास। जहां तुलना होना शुरू होती है, वहीं असंतोष पनपता है जो दोस्तों के बीच दूरी ला सकती है।

 

Friendship Tips: न ज्यादा बात और ना साथ टाइमपास, फिर भी कैसे मजबूत रहेगी दोस्ती?

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माफ करना सीखें - फोटो : Adobe

माफ करना सीखें

गलतफहमी हर रिश्ते में होती है, लेकिन उसे सुधारना ही सच्ची दोस्ती की पहचान है। दोस्ती निभाने के लिए बड़े काम नहीं, बस थोड़ा समय, भरोसा और सच्चाई चाहिए। क्योंकि दोस्ती वही जो वक्त और वक्त बदलने पर भी ना बदले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें