फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flirting Tips: फ्लर्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना पहली बार में ही पड़ेगा गलत इंप्रेशन

Tue, 12 Nov 2024 09:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी लड़की से फ्लर्ट करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 7
फ्लर्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
Flirting Tips: आजकल दोस्ती-यारी में अक्सर लड़के और लड़कियां एक-दूसरे से फ्लर्ट करते हैं। एक-दूसरे को कंफर्टेबल फील कराने के लिए लोग फ्लर्टिंग का सहारा लेते हैं। पर, कई बार ऐसा होता है कि फ्लो-फ्लो में लोग इतना ओवर बोल जाते हैं, जिस वजह से सामने वाले की भावनाएं आहत हो जाती हैं।

अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए ज्यादातर लड़के ही फ्लर्टिंग का सहारा लेते हैं। वैसे तो फ्लर्ट करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन कई बार अपकी कुछ हरकतों की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आप किसी लड़की से फ्लर्ट करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप हेल्दी फ्लर्ट कर सकते हैं।

यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपको ही परेशानी हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं, जिनका ध्यान आपको फ्लर्ट करते वक्त रखना है। 
विज्ञापन

2 of 7
भावनाओं का सम्मान करें - फोटो : Adobe stock
भावनाओं का सम्मान करें

फ्लर्ट करते वक्त हमेशा सामने वाले की भावनाओं और सीमाओं का सम्मान करें। अगर उन्हें असहज महसूस हो रहा हो, तो तुरंत रुक जाएं। अगर आप किसी को असहज महसूस करा के फ्लर्ट करेंगे तो इससे आपकी ही छवि खराब हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
संकेत समझें - फोटो : Adobe stock
संकेत समझें

फ्लर्ट करते समय ये जरूर देखें कि आपकी इस हरकत का सामने वाले पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। यदि वो आपको सकारात्मक संकेत दे रहे हैं, तभी आगे बढ़ें। उसके असहज होने पर तुरंत रुक जाएं। 

4 of 7
ओवरएक्टिंग से बचें - फोटो : Adobe stock
ओवरएक्टिंग से बचें

फ्लर्ट करते वक्त ओवरएक्टिंग करने से बचें। आपकी ईमानदारी और असल व्यवहार से ही सामने वाला इंप्रेस होगा। ओवरएक्टिंग करने से आपसी छवि खराब हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
हंसी का माहोल बनाए रखें - फोटो : Adobe stock
हंसी का माहोल बनाए रखें

फ्लर्ट करते वक्त कभी गंभीर न रहें। इस दौरान हल्की-फुल्की बातें करें और जोक्स का सहारा लें। इससे माहौल खुशनुमा बनता है और सामने वाला व्यक्ति आपके साथ सहज महसूस करता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
आई कॉन्टेक्ट है जरूरी - फोटो : Adobe stock
आई कॉन्टेक्ट है जरूरी

आंखों का संपर्क एक बड़ा संकेत होता है कि आप सामने वाले में रुचि रखते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह अजीब या असहज न लगे, इसलिए संतुलन बनाए रखें। यदि कोई व्यक्ति आपकी फ्लर्टिंग में रुचि ले रहा है, तो वो नजरें मिलाएगा। अगर कोई नजरें चुरा रहा है, तो रुक जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सच्ची तारीफ करें - फोटो : Freepik
सच्ची तारीफ करें

अक्सर लड़के तारीफ करते वक्त लड़कियों की तारीफ करते हैं। कई बार ये तारीफें झूठी होती हैं। लड़कियों को सच और झूठ में फर्क पता लग जाता है। ऐसे में हमेशा सच तारीफ ही करें। झूठ न बोलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें