फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे अच्छी सहेली होती है मां, बेटियों को नहीं छिपानी चाहिए ये पांच बातें

Sat, 16 Nov 2019 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
कहते हैं मां और बेटी का रिश्ता बहुत खास होता है। दुनिया में सबसे अच्छी सहेली एक मां ही हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे लड़कियां बड़ी होती जाती है, वो अपनी मां से बातें छुपाने लगती हैं। इन बातों को छुपाकर वो केवल परेशानियों को ही बुलावा देती हैं। इसलिए आज हम आपको उन पांच बातों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें एक मां से कभी नहीं छुपाना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
प्यार के बारे में
अपनी मां को जिंदगी से सबसे बड़े फैसले के बारे में जरूर बताएं। इस बारे में बात करने से वो आपको किसी भी आपकी हमउम्र सहेलियों से ज्यादा सही सलाह देंगी। वो ये बताने की कोशिश करेंगी कि किसी रिश्ते में जुड़ने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
दोस्तों के कारनामे
अपनी सभी दोस्तों के बारे में मां से बातें जरूर साझा करनी चाहिए। उनकी उम्र का तजुर्बा ये बताने में मदद करेगा कि कौन से दोस्त आपके सही हैं।


 

4 of 6
पसंद-नापसंद के बारे में बताएं
आपकी सबसे ज्यादा पसंद और नापसंद केवल मां ही अच्छे से समझ सकती है। उन्हें बताएं कि आप आगे क्या करना चाहती है और भविष्य में किन चीजों के बारे में सोच रहीं हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
रिश्तेदार का व्यवहार
कई बार हमारे आसपास के रिश्तेदारों का व्यवहार कुछ ठीक नहीं होता है। इस बारे में हम समाज के डर से बात नहीं कर पाते लेकिन ऐसा करना गलत है। अगर आपको किसी रिश्तेदार का रवैया ठीक नहीं लगता तो तुरंत ही इसके बारे में मां से बात करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफिस की गॉसिप
मां से आप अपने दिन भर के ऑफिस के बातों को साझा कर सकती हैं। भले ही वो आपके ऑफिस की सारी बातों को न समझें लेकिन सही रास्ता दिखाने में उनकी उम्र का तजुर्बा जरूर काम आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें