कई बार हम रिश्तों में प्यार और लगाव के बीच का अंतर नहीं समझ पाते और लगाव को भी प्यार समझने लग जाते हैं। जिसकी वजह से बाद में हमें पछताना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही कोई गलती करने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए। इससे पहले कि आप अपने रिश्ते के बारे में कोई राय बनाएं सबसे पहले प्यार और लगाव के बीच का अंतर समझ लीजिए।
विज्ञापन
2 of 5
कई बार किसी व्यक्ति के साथ हम इतना घुल मिल जाते हैं कि हमें सिर्फ उसी के बारे में बातें करना अच्छा लगता है। हमें उसकी आदत सी होने लगती है। बावजूद इसके आप इस लगाव को प्यार का नाम नहीं दे सकते हैं। प्यार के लिए आप दोनों को एक दूसरे के लिए एक जैसा महसूस भी होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
लुक से प्यार
अगर आप सामने वाले इंसान के कपड़ों या फिर लुक को देखकर इंप्रेस है तो इसका मतलब यह बिल्कुल न निकालें कि आपको उस इंसान से प्यार हो गया है। प्यार और इंप्रेस होने के बीच के फर्क को भी सही से पहचानें।
4 of 5
दोस्ती
प्यार और दोस्ती में भी काफी फर्क होता है। जरूरी नहीं आपका दोस्त जो आपकी केयर करता है, जो खुद हर वक्त हंसता या आपको हर समय हंसाता रहता है आपसे प्यार भी करता हो।
फिल्मी दुनिया से बाहर निकलिए
लोग परदे पर शाहरुख- काजोल की दोस्ती जैसे प्यार को देखकर खुद को भी अपने दोस्त के साथ सोचने लगते हैं पर यकीन मानिए सच्चा प्यार फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग होता है। ख्यालों से बाहर आइए और अपने दिल की सुनिए। प्यार होते ही आपको खुद ब खुद एहसास हो जाएगा कि आप एक सही व्यक्ति के साथ हैं।