अपने आसपास अक्सर आपने कई ऐसे मर्दों को देखा होगा जो शादीशुदा होते हुए भी अपनी महिला मित्र की तरफ हमेशा आकर्षित रहते हैं। ऐसे लड़के भले ही घर पर बीवी की हां में हां मिलाते रहते हो पर घर से निकलते ही गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के गुणगान करने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा करने के पीछे कौन सी वो 5 खास वजह हैं। चलिए आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आजादी
बंदिशों में रहना किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं होता। खासकर तब जब आप किसी लड़के के बारे में बात कर रहे हो। शादी के बाद कहीं भी घुमने-फिरने या फिर आने जाने पर पत्नियां अक्सर टोका-टोकी करती हैं। लेकिन ऐसा गर्लफ्रेंड के मामले में नहीं होता।
विज्ञापन
3 of 6
सवाल पूछना
पत्नियां किसी भी मामले को पकड़कर अक्सर अपने पति से कई सवाल करती रहती हैं। लकिन बात अगर गर्लफ्रेंड की करें तो उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं रहता कि उनका पार्टनर उन्हें वक्त देने के अलावा कहां जाता है, किस से मिलता है।
पत्नियां अक्सर अपने पति को कंट्रोल में रखने के लिए उन पर अपनी नजर बनाए रखती हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड दूर होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाती। यह एक खास वजह है कि लड़कों को पत्नी से ज्यादा गर्लफ्रेंड पसंद होती है।
4 of 6
जवाबदेही नहीं होती
गर्लफ्रेंड के लिए लड़कों की कोई जवाबदेही नहीं होती। भविष्य में अगर उनका रिश्ता नहीं भी चलता है तो दोनों अपने-अपने रास्ते अलग कर लेते हैं लेकिन पत्नी ेक साथ ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन
5 of 6
अनुमति मांगना
शादी के बाद कहीं भी आने जाने के लिए पति को अपनी पत्नी से सलाह और उसकी अनुमति मांगनी पड़ती है। घर के सभी कामों में भी उनकी सलाह लेना जरूरी हो जाता है। जबकि दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड से किसी तरह की कोई परमिशन की उन्हें कोई जरूरत नहीं होती।
फिगर
लड़कियां शादी के बाद खुद की सेहत और फिगर के प्रति बहुत लापरवाही बरतती हैं जिसकी वजह से उनका फिगर खराब हो जाता है और लड़के दूसरी लड़कियों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।