फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रिलेशनशिप में रखें इन बातों का खास ध्यान, वरना टूट जाएगा रिश्ता और पछताते रह जाएंगे

Thu, 02 Jan 2020 05:21 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में लड़कों को अपनी नई प्रेमिका से तालमेल बिठाने में परेशानी आती है। प्रेमिका किस बात से प्रभावित होगी और किस बात से नाराज हो जाएगी, यह शुरू-शुरू में मालूम करना मुश्किल होता है। कई बार नई रिलेशनशिप में प्रेमिका को प्रभावित करने की चाहत में लड़के कुछ गलती कर जाते हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसी बातें, जिनका ध्यान रख आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित कर सकते हैं:
विज्ञापन

2 of 5
प्राय: देखा जाता है कि लड़कियों को आमतौर पर खुशमिजाज लड़के पसंद होते हैं, जो हंसी-मजाक करते हों और अपनी बातों से सामने वाले को खुश कर सके। ऐसे में अगर आप उनसे मिलने पर कुछ वक्त हंसी मजाक करें, तो यह आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Relationship - फोटो : Pixabay
किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे को अहमियत देना बहुत मायने रखता है। अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे को सुनना और समझना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो अपनी प्रेमिका की बातों को गंभीरता से सुनना और उन्हें अहमियत देना सीखें।

4 of 5
relationship - फोटो : file photo
अगर आप अपनी प्रेमिका के साथ अच्छा रिलेशनशिप चाहते हैं, तो शुरुआत से ही उन्हें सम्मान देना सीखें। कई बार ऐसा होता है कि किसी छोटी सी बात पर लड़के झुंझला जाते  हैं और अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। ऐसा करना आपके रिलेशनशिप में खटास ला सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Relationship
जिस तरह लड़कों को अपना पर्सनल स्पेस चाहिए होता है, वैसे ही लड़कियों को भी इसकी जरुरत होती है। अगर आप अपने अपने दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, समय बिताना पसंद करते हैं और कभी अकेला रहना पसंद करते हैं, तो लड़कियां भी यही उम्मीद करती हैं। इसलिए उन्हें पर्सनल स्पेस जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें