फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Meeting Tips: पहली बार किसी से हो मुलाकात तो सहज महसूस कराने के लिए अपनाएं ये फनी तरीके

Fri, 15 Sep 2023 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
First Meeting Tips - फोटो : istock
First Meeting Tips: जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो आपका अच्छा व्यवहार, बातचीत का तरीका दूसरे को इम्प्रेस करता है और वह आपसे दोबारा मिलना चाहते हैं। लेकिन पहली ही मुलाकात में कुछ गलतियों के कारण सामने वाला शख्स आपसे दूरी बनाना पसंद कर सकता है।

पहली मुलाकात अगर भावी जीवनसाथी के साथ हो रही है तब तो इसे सहज और यादगार बनाना ज्यादा जरूरी हो जाता है। लड़का हो या लड़की, पहली बार मिलने पर अपने साथी को सहज महसूस कराना चाहिए। ऐसा न हो कि आप दोनों एक दूसरे से बातचीत करने में हिचकिचाहट महसूस करें या असहजता के कारण जल्द से जल्द मीटिंग खत्म करते हुए अपने अपने रास्ते जाने की योजना बनाने लगें।

इसलिए अगर आप पहली बार किसी से मुलाकात कर रहे हैं तो अपने साथी को सहज महसूस कराने के लिए कुछ आसान और मनोरंजक तरीकों को अपनाएं ताकि साथी आपसे इम्प्रेस होकर दोबारा मिलने की इच्छा रखे।
विज्ञापन

2 of 6
First Meeting Tips - फोटो : Istock
मुलाकात में दें भेंट

पहली बार जब आप किसी से मिलते हैं तो मुलाकात के लिए खाली हाथ न जाएं। जिससे मिलने जा रहे हैं, उसके लिए कोई भेंट जरूर ले जाएं। भेंट बहुत अधिक महंगी न हो। कुछ ऐसा जो उन्हें पसंद आ सकता है, जैसे फूल या छोटा सा पौधा तोहफे में दे सकते हैं। कोई खास तरह की मिठाई या चॉकलेट लेकर भी जा सकते हैं। जिससे आप मुलाकात कर रहे हैं, उनके सामने आपका पहला इम्प्रेस अच्छा बनेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
First Meeting Tips - फोटो : Istock
खुद से बात शुरू करें

अक्सर लोग पहली मुलाकात में बातचीत शुरू करने में झिझकते हैं। सामने वाले को असहज महसूस न कराएं और खुद से बात शुरू करें। उन्हें अपना परिचय दें और मिलने की वजह बताएं, ताकि आप दोनों के बीच कुछ बातें शुरू हो सकें।

4 of 6
First Meeting Tips - फोटो : istock
कोई किस्सा-कहानी सुनाएं

जिनसे आप मिल रहे हैं, अगर उनसे बात करने के लिए बहुत कुछ नहीं है तो उन्हें कोई मजेदार किस्सा-कहानी सुना सकते हैं। कोई ऐसी बात जिससे साथी के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों में साथी रुचि ले रहा हो। साथी की रूचि का भी ध्यान रखें
विज्ञापन

5 of 6
First Meeting Tips - फोटो : istock
उनकी भी सुनें

साथी से मुलाकात करते समय उन से तमीज से बात करें और उन्हें भी मौका दें कि वह अपनी बात कह पाएं। सहज महसूस कराने या दोस्ती बढ़ाने की प्रक्रिया में साथी को बोलने का मौका देना न भूलें। उनसे पूछें कि वह क्या वह कुछ कहना चाहते हैं। उनके जीवन के बारे में बात करें। उनकी पसंद जानें। जब वह आपसे खुल कर बात करने लगें तो समझ जाएं कि वह भी आपके साथ सहज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
First Meeting Tips - फोटो : istock
हंसी मजाक भी जरूरी

भले ही आप किसी जरूरी या गंभीर मुद्दे के कारण मिल रहे हों लेकिन मुलाकात के दौरान पूरा समय गंभीरता रखने की जरूरत नहीं है। थोड़ा हंसी मजाक माहौल का सहज और चिंतामुक्त बना सकता है। साथी को कोई चुटकुला सुना सकते हैं। सही तरीके से किया गया हंसी मजाक आप दोनों के बीच नजदीकी ला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें