फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में यह बात कर रही है परेशान तो ऐसे निकालें समाधान

Tue, 20 Aug 2019 07:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
एक रोमांटिक रिलेशनशिप में हर कपल पार्टनर के साथ अच्छा संवाद, अच्छी समझ, भावनात्मक चीजों को साझा करने की आजादी और एक-दूसरे का भरपूर सहयोग चाहता है। रोमांटिक रिलेशनशिप ही होता है जहां कपल दोस्त की तरह एक-दूसरे से अपनी चुनौतियां, परेशानियां और अवसाद को बांटते हैं। हालांकि हर वक्त ऐसा नहीं होता और कभी-कभी रिलेशनशिप में ऐसा वक्त भी आता है कि हमें रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ता है।

 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : pixa
किसी को भी रिलेशनशिप में रिजेक्शन पसंद नहीं होता और चीजें धीरे-धीरे बिगड़ने लगती हैं। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर रही हैं तो अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए आपको गु्स्सा करने या फिर ब्रेकअप करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आपका पार्टनर आपके इमोशन और आपकी राय को रिजेक्ट करता है तो आप उससे बातचीत करें और इसका कारण जानें।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
दरअसल, बिना कारण जानें आप किसी भी समस्या के समाधान तक नहीं पहुंच सकते हैं। रिलेशनशिप को बचाए रखने के लिए आप पता लगाएं कि आखिर पार्टनर आप हर बात पर ना क्यों कहता है और उसे स्वीकार क्यों नहीं करता है। इसकी वजह जानने से पहले कोई भी कदम न उठाएं। ऐसा करने से आप रिलेशनशिप में एक-दूसरे से दूरी बना बैठेंगी और कुछ हासिल भी नहीं होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : pixa
हो सकता है कि आपका पार्टनर मानसिक अवसाद में चल रहा हो या फिर उसे कोई दिक्कत हो जो वह आपके साथ नहीं बांट पा रहो हो। आप ऐसे वक्त में अपने पार्टनर को भावनात्मक सपोर्ट दें और उससे बातचीत करें। इसके बाद ही नतीजें पर पहुंचे। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको जानबूझकर रिजेक्ट कर रहा है और बातचीत के बाद भी उसके रवैये में कोई अंतर नहीं आ रहा तो फिर आप खुद से दूरी बनाने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें