फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ही नहीं, इन 6 मशहूर भारतीयों ने भी विदेश में चुना जीवनसाथी

Tue, 20 Aug 2019 01:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजीव गांधी-सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन है। वह 20 अगस्त 1944 में मुंबई में पैदा हुए।  21 मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1968 में इटली की रहने वाली 'एंटोनिया माइनो' से शादी की जो अब पूरी दुनिया में सोनिया गांधी के नाम से मशहूर हैं। सोनिया गांधी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की सर्वेसर्वा हैं और एक कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर पहचानी जाती हैं। राजीव गांधी ही नहीं, इन भारतीयों ने भी विदेशियों संग शादी करके घर बसाया है।

 
विज्ञापन

2 of 7
shashi tharoor
कांग्रेसी नेता शशि थरूर की तीन शादियां हैं। उन्होंने पहली शादी 1977 में तिलोत्तमा मुखर्जी से की थी जिससे उनको दो जुड़वा बच्चे हैं। इसके बाद 2007 में शशि थरूर ने तिलोत्तमा से तलाक लेकर क्रिस्टा गिल्स से शादी की। हालांकि दोनों की ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी और 2010 में तलाक हो गया। इसके बाद शशि थरूर ने 22 अगस्त 2010 को सुनंदा पुष्कर से शादी की। 2014 में दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर मृत मिली थीं।
विज्ञापन

3 of 7
sashi kapoor
अपने जमाने के मशहूर रोमांटिक हीरो शशि कपूर, कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। उन्होंने 1958 में विदेशी बाला जेनिफर केंडल से शादी की और जिंदगीभर उन्होंने उसी को पूरी शिद्दत के साथ चाहा।


 

4 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने भी अपने लिए विदेशी पार्टनर पसंद किया। एक समय था जब माधुरी और एक्टर संजय दत्त शादी करने ही वाले थे कि संजय का नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़ गया और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। वहीं, साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। माधुरी के दो बच्चे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
preity zinta - फोटो : social media
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा ने अमेरिकन बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी कर ली। बता दें कि दोनों में काफी लंबे समय तक अफेयर भी चला था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Neena Gupta - फोटो : instagram
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस नीना गुप्ता की। नीना गुप्ता 80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट प्लेयर विवियन रिचर्डस संग चर्चा में आई थीं और 1989 में उन्होंने बिना शादी किए एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन विवियन ने उनसे शादी नहीं की लेकिन बेटी मसाबा को बाप का नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka and nick
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की। बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर अपने फैन्स को चौंका दिया है। निक जोनस टेक्सस, यूएसए में पैदा हुए हैं और वह एक सिंगर, लेखक और एक्टर भी हैं। खबर है कि प्रियंका इस साल अक्टूबर में निक के साथ सात-फेरे ले लेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें