फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2022 Celebration Ideas पिता को महसूस कराना है खास, तो इस तरह से मनाएं फादर्स डे

Sun, 19 Jun 2022 01:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फादर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

Father's Day Celebration Ideas: पिता और बच्चों के बीच रिश्ता खट्टा मीठा सा होता है। पिता अपने बच्चे से प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन उनके भविष्य को संवारने के लिए और उनका मार्गदर्शन करने के लिए पिता को कभी कभी कठोर बनना पड़ता है। वह बच्चे के साथ गंभीरता से पेश आते हैं। उन्हें पढ़ने, भविष्य के बारे में सोचने के लिए याद दिलाते रहते हैं। ऐसे में बच्चे मां के सामने जितना घुले मिले होते हैं, शायद उतना पिता के साथ न हो पाए। लेकिन जब उन्हें कुछ चाहिए होता है, फरमाइशें होती हैं या किसी बात के लिए परमिशन चाहिए होती है, तो वह पिता के पास जाते हैं। ऐसे में बच्चे हों या पिता दोनों ही एक दूसरे से लगाव रखते हैं लेकिन अक्सर खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते। इन्हीं भावनाओं को पिता के सामने जाहिर करने के लिए दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाता है। जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे होता है, इस बार 19 जून को फादर्स डे हैं। अगर आप भी अपने पिता को खास महसूस कराना चाहते हैं तो फादर्स डे सेलिब्रेशन के कुछ आइडियाज यहां दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर पिता को खुश कर सकते हैं।  

 

विज्ञापन

2 of 6
fathers day - फोटो : Pixabay
पिता के साथ पिकनिक करें प्लान

फादर्स डे पर पिता को खास महसूस कराने के लिए आज का दिन उनके नाम कर दें। पिता के साथ वक्त बिताएं। अगर आप साथ रहते हैं तो कहीं बाहर हैंगआउट करने जा सकते हैं। जैसे साथ मूवी देखने जाएं, बाहर लंच या डिनर पर जाएं। आप पापा के साथ शहर के किसी भी मंदिर भी जा सकते हैं। शहर में कोई फेमस टूरिस्ट प्लेस हो तो वहां पूरी फैमिली के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर पूरा दिन पापा के साथ रहें और वह सब करें जो उन्हें पसंद हो। पापा को शॉपिंग पर ले जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
फादर्स डे 2022 - फोटो : Istock
फादर्स डे पर सरप्राइज पार्टी

पिता के लिए दिन यादगार बनाने के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। घर पर या बाहर किसी रेस्तरां में उनके लिए लंच या डिनर प्लान करें। इस पार्टी को खास बनाने के लिए पापा के दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। पापा को बहुत अच्छा लगेगा अपने दोस्तों से मिलकर और अपने दोस्तों के सामने उन्हे प्राउड भी महसूस होगा।

4 of 6
Happy Father's Day 2022 - फोटो : Istock
पिता को दें गिफ्ट

फादर्स डे की सुबह पिता के उठने से पहले उनके रूम में कोई गिफ्ट रख सकते हैं। जब वह जागेंगे और अपने पास गिफ्ट देखेंगे तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। पापा को उनकी पसंद का कोई भी गिफ्ट आप दे सकते हैं। जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा या सस्ता हो, उन्हें पसंद आए और गिफ्ट में आपका प्यार उन्हें नजर आना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
फादर्स डे 2022 - फोटो : iStock
पापा के लिए बनाएं स्पेशल ब्रेकफास्ट

बेटा हो या बेटी जब वह अपने पिता के लिए कुछ भी करते हैं, तो पिता को जरूर पसंद आता है। अक्सर बेटियों के हाथ का बना खाना पापा बड़े चाव से खाते हैं, भले ही वह कम स्वादिष्ट हो। ऐसे में आप अपने पापा के लिए उनकी पसंद की कोई डिश अपने हाथों से बनाकर सर्व कर सकते हैं। बेटे अगर पापा के लिए खीर, हलवा या कोई फेवरेट डिश बनाएंगे तो वह भी उन्हें पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फादर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala
पापा से कहें दिल की बात

अगर आप पिता से अक्सर अपने स्नेह को जाहिर नहीं कर पाते। रोजाना की लाइफ में उन्हें ये नहीं बोल पाते कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं तो फादर्स डे आपके लिए एक मौका है, पापा को अपने दिल की बात बताने का। मां से अक्सर बच्चे 'आई लव यू मां' बहुत आसानी और बेफिक्री के साथ बोल जाते हैं। लेकिन पापा से लव यू डैड बोलने के लिए फादर्स डे से बेहतर दिन नहीं होगा। उन्हें कोई कार्ड या लैटर लिख सकते हैं, जिसमें पापा से अपनी भावनाएं शेयर करें। उन्हें बताएं कि आप पापा को कितना प्यार करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें