फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elder Care Tips : घर के बुजुर्ग हो गए हैं चिड़चिड़े तो गुस्सा करने की बजाय ऐसे करें उनसे डील

Thu, 18 May 2023 04:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बढ़ती उम्र में लोगों के अंदर चिड़चिड़ापन आ ही जाता है। अगर आपके घर में भी ऐसे बुजुर्ग हैं जो काफी चिड़चिड़े हो गए हैं तो उन पर गुस्सा करने की जगह कुछ आसान तरीके अपना कर उनसे डील करें। 
विज्ञापन
1 of 5
Elder Care - फोटो : istock
Elder Care Tips : जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे स्वाभाव में बदलाव होना स्वाभाविक है। कई बार ये बदलाव अच्छा होता है, तो कई बार बुरा भी। ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि, घर के बुजुर्ग एक समय के बाद काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। जिसके चलते उन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें लगने लगता है कि उनकी कोई अहमियत नहीं है। बुजुर्गों के चिड़चिड़ेपन से परेशान होकर कई लोग बुजुर्गो पर गुस्सा करने लगते हैं। जिस वजह से परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।

अगर आपके घर में भी कोई बुजुर्ग है, जो काफी चिड़चिड़े हो गए हैं, तो उन पर गुस्सा करने की बजाय उनसे प्यार से डील करें। बुजुर्गों से डील करने के लिए आपको कुछ तरीके फॉलो करने चाहिए, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ताकि आपके घर के बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस ना करें। 
विज्ञापन

2 of 5
Elder Care - फोटो : istock
जानें नाराजगी की वजह

अगर आपके घर के बुजुर्ग अचानक से गुस्सा करने लगे हैं। छोटी-छोटी बात पर सभी को डांट रहे हैं तो पलट कर उनसे लड़ाई ना करें। उनके पास बैठ कर प्यार से उनकी नाराजगी की वजह पूछें। इस बारे में जानने की कोशिश करें कि आखिर वो गुस्सा क्यों हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Elder Care - फोटो : istock
कराएं उनकी अहमियत का एहसास

अक्सर बुजुर्गों को ये लगने लगता है कि, वो अब किसी काम के नहीं हैं। इसलिए घर में किसी भी काम के लिए उनसे राय नहीं ली जाती। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उन्हें उनकी अहमियत का अहसास कराएं। 

4 of 5
Elder Care - फोटो : istock
उनसे शेयर करें अपनी परेशानी

अक्सर हम ऐसा सोच लेते हैं कि हमारी परेशानी सुनकर घर के बड़े परेशान हो जाएंगे। पर, हकीकत इससे अलग है। अगर आप अपनी परेशानी अपने घर के बड़ों से शेयर करेंगे तो एक तो उनके तजुर्बे से आपको मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें ये एहसास होगा कि उनकी राय आपके लिए जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Elder Care - फोटो : istock
छोटे-मोटे कामों में ले मदद

घर से बुजुर्गों से छोटे-मोटे कामों में मदद लेते रहें। इससे वो बोर नहीं होंगे। जहां आप ज्यादा काम कर रहे हैं, तो वहीं उन्हें हल्के काम देकर व्यस्त रखें। इस दौरान उनसे बातचीत करें। ताकि उन्हें ये लगता रहे कि वो अकेले नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें