फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Milad Un Nabi 2024: इन आकर्षक पैगामों के जरिए भेजें ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद

Mon, 16 Sep 2024 05:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां ईद ए मिलाद उन नबी के आकर्षक पैगाम दिए जा रहे हैं, जिसे डाउनलोड करके व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने करीबियों को भेज सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala
Eid Milad Un Nabi 2024 Wishes in Hindi: आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व है। यह इस्लाम धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। कहते हैं कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनके जन्म वर्षगांठ के दिन पैगंबर साहब की याद में खुशी के पर्व के तौर पर इस त्योहार को मनाते हैं। ईद ए मिलाद उन नबी हर साल  रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। 

इस पर्व के मौके पर लोग घरों और मस्जिदों में पवित्र कुरान को पढ़ते हैं। इस्लाम धर्म के लोगों का मानना है कि कुरान पढ़ने और मोहम्मद साहब के संदेशों का पाठ करने से अल्लाह की रहमत बरसती है। इस मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है और गरीबों को भोजन कराया जाता है। 

ईद  ए मिलाद उन नबी के मौके पर दोस्तों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को खूबसूरत पैगामों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां ईद ए मिलाद उन नबी के आकर्षक पैगाम दिए जा रहे हैं, जिसे डाउनलोड करके व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने करीबियों को भेज सकते हैं
 
विज्ञापन

2 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala
आया मिलाद-उन-नबी का मुबारक पर्व
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है अल्लाह का नायाब तोहफा
खुदा इबादत करके मनाओ यह पर्व।

ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
विज्ञापन

3 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

नबी की मोहब्बत में डूबकर हम तो खुदा से मिलते हैं
ईद-ए-मिलाद के मौके पर हम दिल से दुआ करते हैं।

ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक

4 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

नूर आया, नूर चढ़ा, रोशनी हुई हर जगह,
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी लाया खुशियों की बहार।

मुबारक हो आपको मिलाद-उन-नबी का त्योहार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

मिलाद-उन-नबी मुबारक हो आपको
दिल से दुआ है, हर दुआ पूरी हो आपकी।

ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें