Lord Vishnu Names For Baby Boy: हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी के त्योहार का काफी महत्व है। इस दिन हर घर में लोग भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करते हैं। ये त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 17 सितंबर को पड़ रही है। ऐसे में अनंत चतुर्दशी का त्योहार 17 सितंबर को मनाया जाएगा।
भगवान विष्णु हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं और उन्हें त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु ही सृष्टि की रक्षा करते हैं। लोगों को उनके गुणों से सीखने की सलाह दी जाती है।
ऐसे में अगर आपके घर में इन्हीं दिनों में नन्हें राजकुमार ने जन्म लिया है, तो आप उसका नामकरण भगवान विष्णु के नाम पर कर सकते हैं। यहां हम आपको भगवान विष्णु के नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ दिखाने जा रहे हैं।