office romance
खुलकर बात करें
यह जानना जरूरी है ताकि आगे चलकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न न हो। विदेशों में कई कंपनियों में लव कॉन्ट्रैक्ट जैसी पॉलिसी अपनाई जाती है, जिससे कंपनी अपने हितों और विवादित मसलों पर सतर्कता बरतती है। वैसे दोनों को खुलकर पर्सनल-बिजनेस रिश्ते पर बात करनी चाहिए। इसके अलावा ऑफिस में सहकर्मी के साथ डेटिंग में संलग्न होने से पहले कंपनी की पॉलिसी के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें। यदि ऑफिस में कोई सहकर्मी आपके पहले प्रपोजल को मना कर देता है, तो उसे आप ना ही समझें। दोबारा इस संबंध में बात न करें तो बेहतर होगा। क्योंकि इससे आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है।