Dussehra 2024 Wishes: दशहरा या विजयादशमी का त्योहार असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण के साथ-साथ उसके अत्याचारों का अंत किया था। वियजादशमी का ये त्योहार 9 दिनों तक चलने वाली शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद 10वें दिन मनाया जाता है।
इस साल की बात करें तो इस बार 12 अक्तूबर दिन शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस दिन जगह-जगह पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। पुतले का दहन ये संदेश देता है कि अच्छाई के सामने बुराई कभी टिक नहीं सकती। इस दिन दफ्तरों से लेकर स्कूलों तक में अवकाश भी होता है। लोग एक-दूसरे को दशहरा की बधाई देते हैे।
ऐसे में आप भी दशहरा के पावन मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।