relationship
“Will you be okay?”
हर पार्टनर ब्रेकअप के दौरान अपने पार्टनर से ये सवाल जरूर पूछता है कि क्या वह ठीक हो जाएगी? यह सवाल ब्रेकअप के दौरान अपने पार्टनर से कभी न पूछें, क्योंकि यह सवाल उसे तकलीफ पहुंचा सकता है। उसे ऐसा एहसास होगा कि शायद आप सोच रहे हैं कि आपकी मौजूदगी के बिना वह सही से नहीं रह सकती। ऐसा दिखाने के लिए वह कई सारे काम करेगी या करेगा ताकि आपको एहसास हो कि वह सही है, लेकिन ऐसा सच नहीं होता, इसलिए जब भी अपने पार्टनर से ब्रेकअप करें तो ये बात कहने की जगह कहें कि तुम्हें अगर बात करने की जरूरत है तो मैं यहीं हूं।